आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ ने तीसरे दिन पकड़ी स्पीड, बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ के पार पहुंची फिल्म, जानें पूरा कलेक्शन
Alpha Box Office Collection: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर 'अल्फा' ने तीसरे दिन लगभग 10.72 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 31.47 करोड़ रुपये पहुंच गया।
- Written By: सोनाली झा
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की अल्फा की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Alia Bhatt Alpha Box Office Collection Day 3: ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत करती नजर आ रही है। 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को पहले दिन औसत शुरुआत मिली थी, लेकिन वीकेंड आते-आते इसकी कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की दमदार एक्शन जोड़ी दर्शकों को आकर्षित कर रही है, जिसका असर तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 9.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ अपना खाता खोला। दूसरे दिन शनिवार को दर्शकों की संख्या बढ़ी और फिल्म ने 11.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन की ग्रोथ ने यह संकेत दिया कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा फिल्म को मिल रहा है। रविवार की छुट्टी ने ‘अल्फा’ की कमाई को और मजबूती दी।
रविवार को मिला छुट्टी का फायदा
शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक फिल्म ने तीसरे दिन करीब 10.72 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया है। हालांकि रात के अंतिम शो के आंकड़े आने के बाद इसमें हल्का इजाफा संभव है। वीकेंड के दौरान लगातार दर्शकों की मौजूदगी फिल्म के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Monalisa New Look: दुल्हन के अवतार में मोनालिसा ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, क्या सच में होने वाली है दूसरी शादी
अंशुला कपूर की चूड़ा सेरेमनी में दिखा परिवार का प्यार, जान्हवी ने निभाई रस्म, अर्जुन संग इमोशनल पल ने जीता दिल
आमिर खान की शादी का इनसाइड वीडियो आया सामने, गौरी संग डांस करते दिखे सुपरस्टार, राज ठाकरे और हिरानी भी आए नजर
अंशुला कपूर की मेहंदी में सजा सितारों का मेला, सोनम से वरुण धवन तक पहुंचे, दुल्हन के ग्लो पर टिकीं निगाहें
तीन दिनों में 31 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
तीसरे दिन की कमाई को जोड़ने के बाद ‘अल्फा’ का कुल भारतीय नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 31.47 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म वीकडेज़ में भी स्थिर प्रदर्शन बनाए रखती है, तो यह पहले सप्ताह में मजबूत आंकड़ा हासिल कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘अल्फा’ का निर्माण लगभग 100 से 120 करोड़ रुपये के बजट में किया गया है।
फिल्म के स्टार कास्ट
अल्फा में आलिया भट्ट ‘सीता’ और शरवरी वाघ ‘दुर्गा कौल’ के किरदार में दमदार एक्शन करती नजर आ रही हैं। फिल्म में बॉबी देओल खतरनाक विलेन की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अनिल कपूर भी अहम रोल में दिखाई देते हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन का कैमियो भी दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण बना हुआ है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिल्म ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है।
