अल्लू अर्जुन बनेंगे शक्तिमान, पुष्पा 2 के बाद मिला सबसे बड़ा प्रोजेक्ट
शक्तिमान कौन बनेगा? अब यह सस्पेंस खत्म हो गया है। अल्लू अर्जुन का नाम शक्तिमान के रोल के लिए सामने आया है। अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है। पुष्पा 2 के बाद उनके हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है।
- Written By: अनिल सिंह
शक्तिमान बनेंगे अल्लू अर्जुन, पुष्पा 2 के बाद मिला सबसे बड़ा प्रोजेक्ट
अल्लू अर्जुन का नाम शक्तिमान के रोल के लिए सामने आया है। अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी मानी जा रही है। फिल्म पुष्पा 2 के बाद अब उनके हाथ ये एक और बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है। खबर के मुताबिक अल्लू अर्जुन से शक्तिमान फिल्म में शक्तिमान की भूमिका निभाने के लिए बातचीत चल रही है। इससे पहले शक्तिमान के रोल के लिए रणवीर सिंह का नाम सामने आया था। लेकिन मुकेश खन्ना को शक्तिमान के रोल में रणवीर सिंह पसंद नहीं आए थे। जबकि अल्लू अर्जुन को शक्तिमान के लिए वह अपनी पसंद पहले ही बता चुके हैं।
बॉलीवुड बबल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अल्लू अर्जुन शक्तिमान के रोल के लिए चुने जा सकते हैं। फिल्म मेकर्स लगातार उनसे बातचीत कर रहे हैं। मलयालम सुपर हीरो बेसिल जोसेफ इसका निर्देशन करने वाले हैं। सोनी पिक्चर्स शक्तिमान के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। यह फिल्म टीवी सीरीज शक्तिमान को सम्मानित करने के लिए बनाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक शक्तिमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट में कहानी पुरानी ही रहेगी लेकिन इसमें नई तकनीक का इस्तेमाल भरपूर तरीके से किया जाएगा, ताकि यह आज के व्यूवर्स को पसंद आ सके।
ये भी पढ़ें- मौत पर मातम नहीं युद्ध पर उतरे यूजर्स, संजय कपूर और करिश्मा कपूर के लिए आपस में भिड़े फैंस
सम्बंधित ख़बरें
Khashaba Teaser Out: ‘धुरंधर’ के बाद जियो स्टूडियोज की नई पेशकश, ‘खाशाबा’ का दमदार टीजर रिलीज
KSBKBT Spoiler: मुश्किलों का सामना करती तुलसी को मिला ठाकुरजी का गीता ज्ञान, जेल में दिखेगा नया अवतार
Alpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Welcome To The Jungle: अक्षय की वेलकम टू द जंगल की होगी अल्फा से सीधी टक्कर, क्या होगा BO कलेक्शन पर सीधा असर
अल्लू अर्जुन इस समय दिल राजू की अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में है कहा यह जा रहा है कि उनकी फिल्म बनने में वक्त लगने वाला है, उसके बाद वह पुष्पा 3 की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। तो शक्तिमान की शूटिंग कब शुरू होगी? इसके बारे में अब चर्चा शुरू हो गई है। अल्लू अर्जुन के फैंस जानना चाहते हैं कि अगर अल्लू अर्जुन के साथ शक्तिमान की बातचीत तय हो जाती है, तो यह फिल्म कब तक फ्लोर पर जाएगी। अल्लू अर्जुन को लेकर मुकेश खन्ना ने अपने पुराने वीडियो में पहले ही कहा था कि शक्तिमान के रोल के लिए अल्लू अर्जुन उन्हें पसंद हैं।
