बर्थडे पर अल्लू अर्जुन का बड़ा धमाका, ‘RAAKA’ का खतरनाक लुक आया सामने, फैंस हुए एक्साइटेड

Allu Arjun RAAKA First Look: अल्लू अर्जुन ने अपने बर्थडे पर फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए राका का फर्स्ट लुक जारी किया, जिसमें उनका खतरनाक अवतार चर्चा में है।
Allu Arjun Film Poster Out
अल्लू अर्जुन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Allu Arjun Film Poster Out: पुष्पा 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अल्लू अर्जुन एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। अपने 44वें जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने फैंस को शानदार तोहफा देते हुए अपनी नई फिल्म राका का टाइटल और फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल देखने को मिली और फैंस का उत्साह दोगुना हो गया।

इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक एटली कुमार कर रहे हैं, जिनकी फिल्मों का भव्य अंदाज पहले भी दर्शकों को पसंद आया है। पहले इस प्रोजेक्ट को AA22xA6 नाम से जाना जा रहा था, लेकिन अब आधिकारिक तौर पर इसका नाम ‘राका’ घोषित कर दिया गया है। पोस्टर शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा कि दर्शक खुद को एक बिल्कुल नई और अनोखी दुनिया के लिए तैयार कर लें।

अल्लू अर्जुन की फिल्म से पहला लुक आया सामने

फिल्म के पोस्टर में अल्लू अर्जुन का लुक बेहद अलग और चौंकाने वाला नजर आ रहा है। इसमें वह भेड़िए जैसे हाथ और लंबे नुकीले पंजों के साथ दिखाई दे रहे हैं। उनका आधा चेहरा इसी पंजे से ढका हुआ है और आंखों में काजल की गहरी लकीर उनके किरदार को और ज्यादा खतरनाक बना रही है। यह लुक उनके अब तक के सभी अवतारों से बिल्कुल अलग माना जा रहा है।

फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में नजर आएंगी। इस जोड़ी को पहली बार साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। पोस्टर रिलीज होने के कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर लाखों लाइक्स और व्यूज मिल गए, जिससे साफ है कि दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

बताया जा रहा है कि ‘राका’ एक साइंस-फिक्शन और फैंटेसी शैली की फिल्म होगी, जिसमें कई अलग-अलग टाइमलाइन और पैरेलल यूनिवर्स जैसे कॉन्सेप्ट देखने को मिल सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें पुनर्जन्म, टाइम ट्रैवल और पिता-बेटे के रिश्ते से जुड़ी भावनात्मक कहानी भी दिखाई जा सकती है। साथ ही, इसमें किसी दिव्य योद्धा और पौराणिक तत्वों का भी खास एंगल जोड़ा जा सकता है।

2027 में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का बजट भी काफी बड़ा बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह प्रोजेक्ट लगभग 600 से 800 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया जा रहा है, जिसमें जबरदस्त एक्शन और हाई-लेवल VFX का इस्तेमाल होगा। यह फिल्म सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जा रही है और अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा, तो इसे साल 2027 की गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com