‘पुष्पा’ अभिनेता अल्लू अर्जुन के हाथ लगी बड़ी सफलता, इंस्टाग्राम पर हुए इतने फॉलोअर्स
- Written By: उज्वला धारपवार
Updated On:
Jan 15, 2022 | 10:27 AM
मुंबई: तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर प्रशंसकों (फॉलोअर्स) की संख्या 1.5 करोड़ के पार पहुंच गई है और इसके लिए अभिनेता ने शुक्रवार को अपने सभी चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया। अभिनेता (39) ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ 1.5 करोड़ प्रशंसक…इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया। हमेशा कृतज्ञ रहूंगा। सक्रांति की शुभकामनाएं।’’
सम्बंधित ख़बरें
अल्लू अर्जुन को नामपल्ली कोर्ट का समन, संध्या थिएटर भगदड़ मामले में 22 जून को होना होगा पेश
Raaka Release Date: अल्लू अर्जुन की ‘राका’ की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
Seerat Kapoor ने ‘अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी’ कमेंट पर दिया करारा जवाब, बोलीं- महिलाओं का सम्मान करना सीखो
Allu Arjun Raaka Movie: ‘राका’ के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, 2-3 साल तक होगी फिल्म की शूटिंग
अर्जुन ने 2003 में फिल्म ‘गंगोत्री’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने दो दशक लंबे करियर में अर्जुन ने ‘बनी’, ‘देसमुदुरु’, ‘रन’ और ‘अला वैकुंठपुरमलो’ जैसी कई फिल्में कीं। हाल ही, में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़’ को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से काफी सराहना मिल रही है। (भाषा)
Allu arjun crosses 15 mn follower mark on instagram
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 15, 2022 | 10:27 AM
