Alka Yagnik Health Concerns: अलका याग्निक को आई दादी की याद, पद्म भूषण संग मुलाकात का किस्सा किया शेयर
Alka Yagnik Padma Bhushan: फेमस प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। गंभीर बीमारी से जूझने के बाद राष्ट्रपति से यह सम्मान पाकर उन्होंने फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया।
- Written By: यति सिंह
अलका याग्निक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Alka Yagnik Padma Bhushan Award: हिंदी सिनेमा जगत की फेमस प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक ने एक बार फिर देश का दिल जीत लिया है। गंभीर स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझने के बाद जब वह देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म भूषण को ग्रहण करने मंच पर पहुंचीं, तो हर आंख नम और सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
पिछले 2 सालों से सुरों की दुनिया और चकाचौंध से दूर रहने वाली गायिका अलका याग्निक ने इस ऐतिहासिक पल की तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस के लिए एक बेहद भावुक पोस्ट किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान लेते समय उनकी आंखों में संघर्ष की कहानी और फैंस के प्रति गहरा आभार साफ झलक रहा था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान पाकर छलक उठे आंसू
राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए गए भव्य समारोह में जब गायिका अलका याग्निक का नाम पुकारा गया, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण सम्मान ग्रहण करने के बाद अलका याग्निक बेहद भावुक नजर आईं। अलका याग्निक ने सोशल मीडिया पर इस यादगार पल की तस्वीर शेयर करते हुए अपने दिल की बात कही।
सम्बंधित ख़बरें
Maa Inti Bangaaram Day 5: सामंथा रुथ प्रभु का फिर दिखा स्टारडम, फिल्म ने 5 दिनों में कमाए इतने करोड़
अलका याग्निक की सेहत को लेकर फैंस परेशान, अवॉर्ड समारोह में सहारे से चलती दिखीं मशहूर सिंगर
Padma Awards 2026: ममूटी को मिला पद्म भूषण, अलका याग्निक और आर माधवन समेत कई दिग्गज हस्तियां हुईं सम्मानित
Padma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मु ने 65 हस्तियों को किया सम्मानित, अलका याग्निक को मिला पद्म भूषण
गायिका ने बताया कि ‘यह प्रतिष्ठित सम्मान सिर्फ उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं है। यह उनकी आवाज को चार दशकों तक प्यार देने वाले करोड़ों श्रोताओं की जीत है। उन्होंने इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री और भारत सरकार का विशेष रूप से आभार प्रकट किया है।’
2 साल का दर्दभरा सफर और वो रहस्यमयी बीमारी
इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे गायिका अलका याग्निक का एक लंबा और दर्दनाक संघर्ष छिपा है। उन्होंने पोस्ट के जरिए खुद खुलासा किया कि वह पिछले 2 सालों से एक बहुत ही कठिन दौर से गुजर रही थीं। यही कारण था कि उन्होंने कोई भी कार्यक्रमों और मीडिया की नजरों से पूरी तरह दूरी बना ली थी।
जून 2024 में उन्होंने पहली बार दुनिया को अपनी गंभीर बीमारी के बारे में बताया था। एक उड़ान के दौरान अचानक उनके सुनने की क्षमता प्रभावित हो गई थी। बाद में डॉक्टरों ने जांच की तो पाया कि वह एक खतरनाक वायरल संक्रमण के कारण ‘सेंसरिनुरल नर्व हियरिंग लॉस’ का शिकार हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga Collection: इम्तियाज अली की फिल्म ने दिखाया दम, 14वें दिन कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी
सुरों की मल्लिका अलका याग्निक धीरे-धीरे लौट कर रहीं वापसी
अलका याग्निक ने अपने फैंस को आश्वस्त किया है कि वह अब धीरे-धीरे अपनी सामान्य जिंदगी की राह पर लौट रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘बीमारी के इस समय में फैंस की दुआओं, संदेशों और अटूट सहयोग ने उन्हें जीने की नई ताकत दी।
4 दशकों से भी लंबे शानदार करियर में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का गाना ‘एक दो तीन’, टंडन का गाना ‘टिप टिप बरसा पानी’ और दीपिका पादुकोण ‘अगर तुम साथ हो’ जैसे कालजयी गीत देने वाली अंलका याग्निक ने संगीत प्रेमियों को एक जरूरी सलाह भी दी है। उन्होंने युवा पीढ़ी और संगीतकारों को बहुत तेज आवाज में संगीत सुनने और लंबे समय तक हेडफोन का इस्तेमाल करने से बचने की चेतावनी दी है।
