Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आलिया भट्ट को याद आया बेटी का पहला एहसास, राहा के जन्मदिन पर शेयर की अनदेखी फोटो

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा 2 साल की हो गई है। राहा के जन्मदिन पर आलिया ने बेटी की अनदेखी तस्वीर साझा की है। तस्वीर भी 2 साल पुरानी है जब आलिया मां बनी थी। गोद में नवजात राहा नजर आ रही हैं।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Nov 06, 2024 | 11:27 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: आलिया भट्ट इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट जासूस की किरदार में नजर आएंगी। लेकिन इसी बीच आलिया भट्ट की बेटी राहा 2 साल की हो गई है। इस मौके पर आलिया भट्ट ने बेटी की अनदेखी तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटी के पहले एहसास को याद करते हुए नजर आई हैं।

तस्वीर में आप देख सकते हैं नवजात राहा आलिया भट्ट की गोद में आराम से सो रही हैं। तो वहीं रणबीर कपूर मां-बेटी को बड़े प्यार से देख रहे हैं। तस्वीर के जज्बातों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। क्योंकि यह मातृत्व के एहसास और एक पिता के जज्बात को बयां करती हुई तस्वीर है। कैप्शन में आलिया भट्ट ने लिखा है, 2 साल हुए आज और मैं वापस उस समय में जाना चाहती हूं जब तुम कुछ हफ्ते की थी। आलिया ने इसी के साथ अपनी बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

ये भी पढ़ें- एकता कपूर ने कहा, ‘मैं हिंदू हूं, दूसरे धर्मों का भी करती हूं सम्मान’

तस्वीर के साथ उन्होंने यह भी कहा है कि तुम हमें हर दिन बर्थडे केक की तरह महसूस कराती हो, आलिया भट्ट की इस पोस्ट पर आलिया की ननद रिद्धिमा ने भी कमेंट किया है और तमाम सेलिब्रिटीज भी आलिया भट्ट की बेटी राहा पर अपना प्यार बरसते हुए नजर आ रहे हैं।

रणबीर कपूर के काम की बात करें तो इस समय वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में है। जिसमें वह भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। वहीं आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में 12 साल का सफर तय कर लिया है। आलिया भट्ट पहले ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुई थी। उनकी पहली ही फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ हिट साबित हुई थी। साल 2022 में 14 अप्रैल को आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी की। 6 नवंबर 2022 को राहा का जन्म हुआ था और अब राहा 2 साल की हो गई है।

Alia bhatt share raha unseen photo on her second birthday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 06, 2024 | 11:27 PM

Topics:  

  • Alia Bhatt

सम्बंधित ख़बरें

1

रेड सी फिल्म फेस्टिवल में छाईं आलिया भट्ट, इंटरनेशनल मंच पर फिर दिखा जादू

2

फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ पर बड़ी अपडेट, जानें आलिया, प्रियंका और कटरीना की फिल्म का क्या होगा हाल

3

‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ से क्यों नदारद रहीं आलिया भट्ट? देवर अरमान जैन ने बताई असली वजह

4

Ranbir Kapoor के सीक्रेट इंस्टा अकाउंट का खुलासा, जानें क्यों Alia Bhatt नहीं कर सकती उन्हें फॉलो?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.