मुंबई मेट्रो की Aqua Line में सफर करती दिखीं आलिया भट्ट की मां, साथ बैठे लोग भी नहीं पाए पहचान, देखें VIDEO
Alia Bhatt Mother Metro Travel: सोनी राजदान ने हाल ही में मुंबई मेट्रो की एक्वा लाइन में अपना पहला सफर किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस अंडरग्राउंड मेट्रो की खूब तारीफ की।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सोनी राजदान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Soni Razdan Metro Journey: एक्ट्रेस सोनी राजदान ने हाल ही में मुंबई मेट्रो की एक्वा लाइन में सफर कर एक खास अनुभव साझा किया। उन्होंने पहली बार शहर की अंडरग्राउंड मेट्रो में यात्रा की और इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर कीं। सोनी ने इस सफर को बेहद आरामदायक और शानदार बताया।
सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस यात्रा का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह मेट्रो स्टेशन से लेकर ट्रेन के अंदर तक के पल दिखाती नजर आती हैं। वीडियो की शुरुआत में वह प्लेटफॉर्म की ओर जाते हुए कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए हाथ हिलाती दिखाई देती हैं। इसके बाद मेट्रो ट्रेन के अंदर का दृश्य भी उन्होंने दिखाया, जहां यात्री अपनी-अपनी दुनिया में व्यस्त नजर आए।
सोनी राजदान ने मेट्रो में किया पहली बार सफर
दिलचस्प बात यह रही कि मेट्रो में मौजूद ज्यादातर यात्रियों को यह पता ही नहीं चला कि उनके साथ बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट की मां सफर कर रही हैं। सोनी ने ट्रेन के अंदर एक सेल्फी भी ली, जिसमें वह अपने एक दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। किसी ने उन्हें पहचान नहीं पाया, जिससे वह आम यात्रियों की तरह आराम से अपना सफर एंजॉय कर सकीं।
सम्बंधित ख़बरें
Bharat Bhagya Vidhaata Day 2: कंगना की ‘भारत भाग्य विधाता’ को नहीं मिला दर्शकों का साथ, कमाई ने बढ़ाई चिंता
जुनून, मेहनत और सीखने की भूख, पटना की गलियों से NASA तक, Sushant Singh Rajput की सफलता के 5 फॉर्मूले
बचपन से संगीत के दीवाने थे Jubin Nautiyal, ‘एक मुलाकात’ से चमकी किस्मत, बन गए करोड़ों दिलों की आवाज
इंजीनियरिंग छोड़कर बने सुपरस्टार, चांद पर भी बनाई थी अपनी पहचान, जानें Sushant Singh Rajput की जिंदगी के पहलू
वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हुए सोनी राजदान ने कैप्शन में लिखा कि वह एक्वा लाइन से काफी प्रभावित हुई हैं। उन्होंने मेट्रो को “साफ-सुथरी, ठंडी, कुशल और बेहद शानदार” बताया। उन्होंने यह भी कहा कि टी1 से कफ परेड तक का सफर बहुत ही कम समय में पूरा हो गया।
सोनी ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह उनकी पहली यात्रा जरूर थी, लेकिन आखिरी नहीं होगी। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भी मुंबई मेट्रो की इस अंडरग्राउंड लाइन की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि एक्वा लाइन मुंबई मेट्रो की पहली अंडरग्राउंड लाइन है, जिसमें कुल 27 स्टेशन शामिल हैं। यह लाइन शहर के कई अहम इलाकों को जोड़ती है और यात्रियों के लिए तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प बन रही है।
आखिरी बार इस फिल्म में अभिनेत्री आई थीं नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनी राजदान हाल ही में साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘सॉन्ग ऑफ पैराडाइज’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ सबा आज़ाद, जैन खान दुर्रानी, तारुक रैना, लिलेट दुबे, शीबा चड्ढा, शिशिर शर्मा और ललित परिमू भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। फिल्म की कहानी कश्मीर की एक महिला के संगीत के सपनों के इर्द-गिर्द घूमती है और यह अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें- LPG किल्लत के बीच राजीव अदातिया का मजेदार पोस्ट, 10 लाख में बेच रहे एक सिलेंडर, बोले- बॉलीवुड से ज्यादा कमाई
इसके अलावा सोनी राजदान जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘तलाश’ में दिखाई देंगी। इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा, ताहिर राज भसीन, अनुप सोनी, सुमीत व्यास और जेनिफर विंगेट भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। फिलहाल शो की रिलीज डेट का इंतजार किया जा रहा है।
