संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट के दो पोस्टर्स आउट, ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Alia Bhatt Love and War New Look: संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' से आलिया भट्ट का कैबरे स्टाइल और बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Alia Bhatt Love and War New Poster Out
आलिया भट्ट(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Alia Bhatt Love and War New Poster Out: बॉलीवुड की फेमस फिल्मों में शामिल संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। रणबीर कपूर के खूंखार और प्रभावशाली पोस्टर के बाद अब मेकर्स ने फिल्म से एक्ट्रेस आलिया भट्ट के दो पोस्टर जारी कर दिए हैं। सामने आई तस्वीरों में आलिया का ऐसा अंदाज देखने को मिल रहा है, जैसा उनके फैंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा।

फिल्म के पोस्टर में आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस कैबरे स्टाइल लुक में नजर आ रही हैं। एक कुर्सी पर बैठीं आलिया ने स्लिट स्कर्ट के साथ एक शानदार हेडपीस पहन रखा है। उनके इस लुक में आत्मविश्वास, संवेदनशीलता और पुराने दौर का एक खास आकर्षण साफ तौर पर झलक रहा है। भंसाली की भव्य दुनिया में आलिया का यह नया रूप पूरी तरह से छाया हुआ है।

लीक से अलग हटकर रची गई है फिल्म की कहानी

अपनी ऐतिहासिक और भव्य सेटिंग्स के लिए जाने जाने वाले डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने इस बार अपनी पुरानी फिल्मों से बिल्कुल अलग एक नया दौर रचा है। पोस्टर का बैकग्राउंड रेट्रो मूड को पेश करता है। आलिया ने अपने इस बेहद स्टाइलिश और निडर पोज को पूरे आत्मविश्वास के साथ कैरी किया है, जो फिल्म के मिजाज को साफ बयां करता है।

सोशल मीडिया पर जैसे ही मेकर्स ने इन पोस्टरों को शेयर किया, यह तेजी से वायरल होने लगे। सिनेमा प्रेमियों का मानना है कि भंसाली जब भी बड़े पर्दे पर प्यार और भावनाओं को लाते हैं, तो वह एक यादगार अनुभव बन जाता है। इस नए पोस्टर ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है।

Alia Bhatt Love and War New Poster Out
The Vvaan Review: अध्यात्म और रहस्य से भरी रोमांचक कहानी पेश करती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ये फिल्म

3 बड़े स्टार्स के साथ 2027 में सिनेमाघरों में देगी दस्तक

संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म 'लव एंड वॉर' में बॉलीवुड के 3 बड़े सितारे एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल अहम भूमिकाओं में हैं। इस ब्लॉकबस्टर स्टारकास्ट के चलते फिल्म को लेकर शुरुआती दिनों से ही काफी चर्चाएं हो रही हैं।

फिल्म 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com