अंजलि आनंद को वजन की वजह से गंवाना पड़ा काम, फिर करण जौहर की फिल्म ने बदली जिंदगी
Anjali Anand Life Story: बढ़े वजन के कारण काम खोने और पैसों की तंगी झेलने वाली एक्ट्रेस अंजलि आनंद को करण जौहर की फिल्म से मिला बड़ा मौका, जिसने उनका करियर संवार दिया।
बढ़ा हुआ वजन अंजलि के काम के आड़े आने लगा था और उन्हें लगातार रिजेक्शन का सामना करना पड़ रहा था। लगातार मिल रही असफलताओं से वह इस कदर निराश हो गई थीं कि उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहने का मन बना लिया था। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
जब अंजलि अपना करियर छोड़ने ही वाली थीं, तभी फिल्म मेकर करण जौहर की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अंजलि को रणवीर सिंह की बहन के अहम रोल के लिए चुना। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
करण जौहर की इस फिल्म से अंजलि ने बॉलीवुड में अपना शानदार डेब्यू किया। फिल्म में उनकी एक्टिंग की दर्शकों और समीक्षकों ने जमकर तारीफ की। इस एक मौके ने उनकी पूरी जिंदगी और करियर की दिशा बदल दी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
इसके बाद अंजलि को अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म 'धमाल 4' में भी एक अहम भूमिका निभाने का मौका मिला, जहां उन्होंने एक बार फिर अपनी एक्टिंग को साबित किया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अंजलि आनंद के जीवन में भी एक ऐसा ही मुश्किल दौर आया था, जब अपने बढ़े वजन के कारण उन्हें न केवल अपनी मां से ताने सुनने पड़े बल्कि उनके हाथ से कई काम भी निकल गए थे।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)