आलिया भट्ट ने बहन शाहीन और मां सोनी राजदान के साथ क्रिसमस डिनर किया एन्जॉय, देखें तस्वीरें
- Written By: उज्वला धारपवार
Alia Bhatt enjoys Christmas dinner with sister Shaheen and mother Soni Razdan: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर क्रिसमस डिनर की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जहां आलिया रेड स्ट्रैपलेस आउटफिट में ड्रॉप-डेड गॉर्जियस लग रही थीं, वहीं शाहीन ग्रीन शिमरी ड्रेस में स्टनिंग लग रही थी। क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान भट्ट बहने एक दूसरे के साथ काफी अच्छे नजर आए। दूसरी ओर आलिया-शाहीन की मां सोनी राजदान (Soni Razdan) क्रिसमस डिनर पार्टी की एन्जॉय करती नजर आई।
बीती रात रणबीर कपूर और नीतू कपूर को भी सोनी राजदान के घर के बाहर स्पॉट किया गया। हालांकि इस सेलिब्रेशन में शामिल हुए रणबीर और उनकी मां नीतू की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं, लेकिन आलिया के माता-पिता के घर पहुंचने के बाद मीडिया ने उन्हें अपने कैमरा में कैद कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
2026 की मोस्ट अवेटेड एक्ट्रेसेज़, रकुल प्रीत से रश्मिका तक हर किरदार करेगा सरप्राइज
18 साल की पॉपुलर एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत, हॉलीवुड में छाया मातम, पिता का रो-रोकर बुरा हाल
Dhamaal 4 Collection Day 12: हॉलीवुड के तूफान के बीच ‘धमाल 4’ का धमाका, 12वें दिन भी अजय देवगन ने छापे करोड़ों
सिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी आजमाया हाथ, मुकेश की आवाज आज भी करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में है जिंदा
बता दें, आलिया और रणबीर पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अगले साल शादी के बंधन में बंधने की उम्मीद है। कपल को अक्सर एक-दूसरे के परिवारों के साथ कई सेरेमनी में स्पॉट किया जाता है। मालूम हो कि आलिया और रणबीर की जोड़ी बहुत जल्द निर्देशक अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अक्किनेनी नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे कलाकार अहम भूमिका में दिखाई देंगे। यह 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
