ऐल्फा के लिए Alia Bhatt ने ली सबसे ज्यादा फीस, बॉबी देओल और शरवरी वाघ की कमाई को छोड़ा पीछे
Alpha Cast Fees: ऐल्फा की स्टारकास्ट की फीस को लेकर रिपोर्ट्स चर्चा में है। आलिया भट्ट ने फिल्म के लिए 25-30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, जबकि बॉबी देओल और अनिल कपूर की फीस 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
- Written By: सोनाली झा
अल्फा स्टार कास्ट फीस (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Alia Bhatt Film Alpha Cast Fees: YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘ऐल्फा’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिसमें आलिया भट्ट दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। फिल्म में बॉबी देओल मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि शरवरी वाघ और अनिल कपूर भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इसी बीच फिल्म की स्टार कास्ट की कथित फीस को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ‘ऐल्फा’ के लिए सबसे ज्यादा फीस आलिया भट्ट ने ली है। खबरों की मानें तो अभिनेत्री ने इस फिल्म के लिए करीब 25 से 30 करोड़ रुपये तक चार्ज किए हैं। अगर यह आंकड़ा सही साबित होता है, तो वह फिल्म की सबसे महंगी कलाकार बन जाती हैं। आलिया इस फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं और पहली बार YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनी हैं। फिल्म में उनका किरदार एक्शन और इमोशन दोनों से भरपूर बताया जा रहा है।
बॉबी देओल और अनिल कपूर की फीस रही बराबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के मुख्य विलेन बॉबी देओल ने ‘ऐल्फा’ के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये फीस ली है। इसी तरह अनिल कपूर की फीस भी करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अगर आलिया की कथित फीस 25 करोड़ रुपये मानी जाए, तो वह बॉबी देओल की तुलना में लगभग 317 प्रतिशत अधिक फीस लेने वाली कलाकार बन जाती हैं। हालांकि इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक मेकर्स या कलाकारों की ओर से नहीं की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
18 महीनों से अलग रह रहे हैं अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा, टूटने की कगार पर शादी? जानें क्या है सच्चाई
गटर जनरेशन के बाद अब पाकिस्तानी दूल्हे पर घिरीं कंगना रनौत, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
Lock Upp 2 Finale: 1 करोड़ रुपये और चमचमाती ट्रॉफी किसके नाम, लॉकअप 2 के फिनाले से पहले विनर को लेकर बड़ा दावा
शरवरी वाघ को मिली सबसे कम फीस
फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली शरवरी वाघ की फीस को लेकर भी रिपोर्ट्स सामने आई हैं। दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री ने इस फिल्म के लिए करीब 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। कथित तौर पर यह फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट में सबसे कम फीस मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार ‘ऐल्फा’ का बजट लगभग 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हालांकि फीस और बजट से जुड़ी किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कब रिलीज होगी फिल्म
पहले यह फिल्म क्रिसमस 2025 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। अब फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खास बात यह है कि फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी देखने को मिलेगा। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि ‘ऐल्फा’ YRF स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।
