बर्थडे पर आलिया भट्ट का खास ऐलान, ‘Eternal Kids’ के जरिए बच्चों के लिए बनाएंगी नई कहानियां
Alia Bhatt Production: आलिया भट्ट ने अपने 33वें जन्मदिन पर प्रोडक्शन कंपनी इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत ‘इटरनल किड्स’ सेगमेंट लॉन्च किया, जिसके जरिए बच्चों के लिए नई कहानियां बनाई जाएंगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
आलिया भट्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Alia Bhatt Launch Eternal Kids: बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर आलिया भट्ट ने अपने 33वें जन्मदिन के खास मौके पर एक नई पहल की घोषणा की है। उनकी प्रोडक्शन कंपनी इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत अब बच्चों के लिए खास कंटेंट तैयार किया जाएगा। इस नए सेगमेंट का नाम ‘इटरनल किड्स’ रखा गया है, जिसके जरिए बच्चों के लिए मजेदार, भावनात्मक और कल्पनाशील कहानियां बनाई जाएंगी।
आलिया ने सोशल मीडिया पर इस नई शुरुआत की जानकारी दी और बताया कि इस पहल के तहत कई प्रोजेक्ट्स पर पहले से काम शुरू हो चुका है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि उनकी कंपनी अब बच्चों के लिए भी खास कहानियां और प्रोजेक्ट्स लेकर आने वाली है।
पहला प्रोजेक्ट दादाजी की कहानियों से प्रेरित
‘इटरनल किड्स’ के तहत पहला प्रोजेक्ट “There’s C and G and M” नाम की कहानी होगी। यह कहानी आलिया भट्ट के दादाजी द्वारा बनाए गए किरदारों और उनकी कहानियों से प्रेरित है।
सम्बंधित ख़बरें
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
एक्ट्रेस ने बताया कि ये कहानियां उनके बचपन का अहम हिस्सा रही हैं। वह और उनकी बहन शाहिन भट्ट इन्हें सुनते हुए बड़ी हुई हैं। आलिया ने भावुक होते हुए लिखा कि इन कहानियों को अब दर्शकों तक पहुंचाने का मौका मिलना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने अपने दादाजी को याद करते हुए कहा कि वह उन्हें बहुत मिस करती हैं।
मां की कहानी पर बनेगा दूसरा प्रोजेक्ट
इस पहल के तहत दूसरा प्रोजेक्ट “OOLANGOO” होगा। आलिया भट्ट के मुताबिक, यह कहानी एक रहस्यमयी और अनोखे जीव के बारे में है। इस किरदार की खासियत इतनी अलग थी कि कहानी सुनाते समय उनकी मां को उसके लिए एक नया शब्द तक गढ़ना पड़ा था।
आलिया ने बताया कि इस कहानी को उनकी मां ने ही लिखा है, इसलिए यह प्रोजेक्ट उनके परिवार से जुड़ी यादों को भी दर्शाता है।
‘Ed-a-Mamma’ की दुनिया को मिलेगा विस्तार
तीसरा प्रोजेक्ट Ed-a-Mamma की दुनिया से जुड़ा होगा। यह बच्चों की किताबों से प्रेरित है और अब इसे एक सीरीज के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। भविष्य में इस ब्रांड के तहत और भी नई किताबें और कहानियां सामने आ सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Oscars 2026: बेस्ट पिक्चर के लिए इन फिल्मों में होगा कड़ा मुकाबला, देखें ऑस्कर नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट
आलिया ने इस नई पहल का ऐलान करते हुए लिखा कि ‘इटरनल किड्स’ एक ऐसी जगह होगी जहां बचपन की यादें उस बच्चे से मिलेंगी जो आज भी हर इंसान के भीतर कहीं न कहीं मौजूद है। फैंस ने सोशल मीडिया पर इस पहल की जमकर तारीफ की है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो के लिए ‘डोंट बी शाय’ नाम की एक फिल्म पर भी साथ काम कर रही हैं।
