थिएटर छोड़ OTT पर तहलका मचाने को तैयार आलिया भट्ट, नई फिल्म का किया ऐलान, फैंस हुए एक्साइटेड

Alia Bhatt New Film: आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग प्राइम वीडियो फिल्म ‘डोंट बी शाय’ प्रोड्यूस करने जा रही हैं। फिल्म 20 साल की लड़की की कमिंग-ऑफ-एज कहानी पर आधारित है। 
Don't Be Shy Prime Video Original Movie
आलिया भट्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Don't Be Shy Prime Video Original Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, जिन्होंने अपनी फिल्म जिगरा के बाद एक्शन में कदम रखा, अब अपनी अगली फिल्म लेकर तैयार हैं। इस बार वह सिर्फ एक्ट्रेस नहीं बल्कि प्रोड्यूसर के तौर पर भी नजर आएंगी। उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम है डोंट बी शाय, जो थिएटर में नहीं बल्कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

फिल्म की कहानी 20 साल की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लगता है कि उसने अपनी जिंदगी की हर चीज़ पहले ही प्लान कर ली है। लेकिन कहानी में ऐसा ट्विस्ट आता है जो उसकी पूरी दुनिया को उलट-पुलट कर देता है। इस फिल्म में कमिंग-ऑफ-एज और युवा महिलाओं की जर्नी को खूबसूरती से दिखाया जाएगा।

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपकमिंग प्रोजेक्ट की जाहिर की खुशी

आलिया भट्ट ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके प्रोडक्शन हाउस, एटर्नल सनशाइन, हमेशा ऐसी कहानियों को प्रोत्साहित करता है जो असल लगती हैं और जिनकी आवाज़ अपने आप में खास होती है। आलिया ने कहा, “यह फिल्म अपनी ईमानदारी और कमिंग-ऑफ-एज नजरिए के कारण हमें तुरंत पसंद आई। श्रीति मुखर्जी का पैशन और एनर्जी इस कहानी की भावना को और गहरा बनाता है।”

आलिया और उनकी बहन शाहीन भट्ट ने इस फिल्म को एटर्नल सनशाइन के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जबकि ग्रिश्मा शाह और विकेश भूटानी को-प्रोड्यूसर के तौर पर शामिल हैं। फिल्म को श्रीति मुखर्जी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। आलिया ने प्राइम वीडियो को इस कहानी के लिए सही प्लेटफॉर्म बताया क्योंकि यह प्लेटफॉर्म बोल्ड और क्रिएटिव कंटेंट को सपोर्ट करता है।

एक्ट्रेस फिल्म में ‘शाय’ लुक में आएंगी नजर

फिल्म का अनाउंसमेंट आलिया ने एक मजेदार वीडियो के जरिए किया, जिसमें उन्होंने फिल्म का टाइटल और मुख्य किरदार ‘शाय’ का लुक भी फैंस के सामने पेश किया। वीडियो में आलिया और शाहीन ने बताया कि इस कहानी ने उन्हें क्यों तुरंत आकर्षित किया और क्यों उन्होंने इसे प्रोड्यूस करने का फैसला लिया।

बॉलीवुड में प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रखने के बाद आलिया भट्ट ने यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि स्क्रीन के पीछे भी दमदार और इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स को लेकर आगे बढ़ रही हैं। फैंस को फिल्म के रिलीज डेट और और अधिक डिटेल्स का बेसब्री से इंतजार है।