Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक्ट्रेस से जर्नलिस्ट बनीं आलिया भट्ट, ‘अल्फा’ रिलीज से पहले लिया ये अवतार, भारत के तेज रनर का लिया इंटरव्यू

Alia Bhatt Alpha Movie Promotion: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म 'अल्फा' की रिलीज से पहले भारत के सबसे तेज रनर गुरिंदरवीर सिंह से भावुक बातचीत की है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 22, 2026 | 04:27 PM

आलिया भट्ट और गुरिंदरवीर सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Alia Bhatt Interview With Gurinderveer Singh: यश राज फिल्म्स की पहली लेडी लीड स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस बीच फिल्म की एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने खेल के मैदान पर भारत का सम्मान बढ़ाने वाले ट्रैक सुपरस्टार गुरिंदरवीर सिंह से खास बातचीत की है। अभी हाल ही में 10.09 सेकंड में रेस पूरी कर देश के सबसे तेज रनर बने गुरिंदरवीर ने इस बातचीत में अपने संघर्ष और परिवार के सहयोग की अनकही कहानी को शेयर किया है।

बातचीत के दौरान गुरिंदरवीर ने बताया कि ‘उनके भीतर एथलीट बनने की चिंगारी कैसे पैदा हुई। वह अपने घर में पिता की पुरानी ट्रॉफियां और मेडल साफ किया करते थे, जिसने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वॉलीबॉल खेलते हुए पिता की एक तस्वीर और दुनिया के महान धावक उसैन बोल्ट के रिकॉर्ड ने उनके जीवन की दिशा तय कर दी। जब उन्होंने देश के सबसे तेज धावक बनने का गौरव हासिल किया, तो सबसे पहला फोन अपने पिता को ही लगाया था।’

जब टूटने लगा हौसला तब मां ने दिखाया नया रास्ता

आलिया भट्ट से बातचीत के दौरान गुरिंदरवीर सिंह ने बताया कि साल 2024 में लगी गंभीर चोटों की वजह से वे इस कदर टूट गए थे कि उन्होंने दौड़ना छोड़ने का मन बना लिया था।

सम्बंधित ख़बरें

भारत का सबसे महंगा एक्टर बना ये स्टार, न शाहरुख, न रजनीकांत… ₹325 करोड़ फीस लेकर इस एक्टर ने रचा इतिहास

‘लव एंड वॉर’ के सेट पर टेक्नीशियन की मौत, FWICE ने संजय लीला भंसाली से मांगा 50 लाख का मुआवजा

‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा

‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान गई टेक्नीशियन की जान, परिवार के लिए आगे आए संजय लीला भंसाली

उन्होंने हताश होकर अपने पिता से कह दिया था कि शायद अब वह दोबारा ट्रैक पर नहीं लौट पाएंगे। उस नाजुक मोड़ पर उनकी मां ने दोनों को संभाला और ईश्वर पर भरोसा बनाए रखने की हिम्मत दी, जिसने उन्हें हार मानने से रोका।

ये भी पढ़ें: अगस्त में थिएटर्स पर होगा महायुद्ध! ‘टॉक्सिक’ से ‘ईथा’ तक, भिड़ेंगी ये बड़ी फिल्में

फिल्म अल्फा में दिखेगा आलिया भट्ट का अलग अंदाज

फिल्म अल्फा में अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ-साथ अभिनेता बॉबी देओल भी मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म अल्फा ट्रेलर में बॉबी देओल के रोल की मजबूत झलक दिखाई गई है, जो अपनी स्टूडेंट को मौत के घाट उतारने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस शरवरी वाघ के रोल को मेकर्स ने जानबूझकर थोड़ा रहस्यमयी रखा है, क्योंकि उनका रोल कहानी को पलटने में बहुत जरूरी भूमिका निभाएगा। हालांकि शरवरी बॉबी देओल को रोकने के मिशन में आलिया भट्ट का पूरा साथ देती दिख रही हैं।

Alia bhatt alpha movie gurinderveer singh runner interview alpha movie promotion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 04:27 PM

Topics:  

  • Alia Bhatt
  • Bobby Deol
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.