कटरीना कैफ ने पोस्ट प्रेग्नेंसी ट्रोलिंग पर की बात, बोलीं- लोगों की बातें हमारी काबिलियत पर डालती हैं बुरा असर

Katrina Kaif Trolling: कटरीना कैफ ने पोस्ट प्रेग्नेंसी लुक को लेकर सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग पर अपनी राय रखी है। एक्ट्रेस ने कहा कि लोगों की टिप्पणियां हमारी क्षमता पर बुरा असर डाल सकती हैं।
Katrina Kaif Trolling
कटरीना कैफ(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कटरीना कैफ ने पोस्ट प्रेग्नेंसी ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी।

  • लंदन के एक कार्यक्रम में सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ ने रखी अपनी राय।

  • कटरीना कैफ ने दूसरों की राय के आधार पर फैसले न लेने की दी सलाह।

Katrina Kaif Post Pregnancy Trolling: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। मां बनने के बाद जब भी एक्ट्रेस सार्वजनिक तौर पर नजर आईं, सोशल मीडिया पर उनके लुक और वजन को लेकर कई तरह की टिप्पणियां की गईं। यहां तक कि नीता और मुकेश अंबानी की गणेश चतुर्थी पूजा में शामिल होने के बाद भी उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। उस दौरान कई सितारे कटरीना के समर्थन में सामने आए थे।

कटरीना कैफ ने अब सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचना और उसके प्रभाव को लेकर अपनी राय रखी है। कटरीना कैफ ने हाल ही में लंदन में आयोजित एक इवेंट के दौरान सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचना को लेकर बात की। हालांकि, उन्होंने किसी हालिया विवाद का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया, लेकिन उनकी बातें ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करने वाले लोगों के लिए अहम संदेश देती हैं।

कटरीना कैफ ने कही ये बात

कटरीना कैफ ने कहा कि मुझे लगता है कि हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सोशल मीडिया पर चल रही बातें हमारी अपनी अहमियत पर असर न डालें। अगर हम हर किसी की पसंद के हिसाब से चलने की कोशिश करने लगें, तो इससे खुद के लिए फैसले लेने की हमारी क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। अगर वह हर आलोचना और कमेंट के आधार पर अपने काम और जिंदगी के फैसले लेने लगें, तो शायद डर के कारण आगे ही नहीं बढ़ पातीं।

Katrina Kaif Trolling
पढ़ाई में कमजोर थीं एक्ट्रेस रेखा, मार्कशीट देखकर मां ने कर दी थी पिटाई, कपिल शर्मा के शो में सुनाया था किस्सा

खुद के लिए बनना पड़ता है चीयरलीडर

कटरीना कैफ के मुताबिक, जिंदगी में हमेशा ऐसा नहीं होता कि हर कोई आपकी तारीफ करे या आपके काम का जश्न मनाए। एक्ट्रेस ने कहा कि कभी-कभी दुनिया आपकी तारीफ करती है, तो कभी आपको खुद ही अपना सबसे बड़ा चीयरलीडर बनना पड़ता है। उनकी इस बात का मतलब है कि इंसान को दूसरों की राय से ज्यादा खुद पर भरोसा करना चाहिए।

मां बनने के बाद ट्रोलिंग का हुई थीं शिकार

कटरीना कैफ ने नवंबर 2025 में बेटे को जन्म दिया था। मां बनने के बाद जब वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आईं, तो उनके वजन और लुक को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणियां हुईं। कई सितारों ने ऐसी आलोचना की निंदा करते हुए एक्ट्रेस का समर्थन किया था। कटरीना फिलहाल अपनी निजी जिंदगी और परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com