Ananya Panday Photos: दोस्तों संग ट्रिप पर निकलीं अनन्या पांडे, ऑफ-शोल्डर ड्रेस ने खींचा फैंस का ध्यान

Ananya Panday Vacation: अनन्या पांडे ने दोस्तों के साथ ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। ऑफ-शोल्डर ड्रेस में एक्ट्रेस के लुक से ज्यादा उनकी स्कर्ट चर्चा में रही, जिस पर हॉर्न प्लीज लिखा था।
Ananya Panday Trip
अनन्या पांडे(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ananya Panday Trip: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी ट्रिप की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। तस्वीरें सामने आते ही फैंस का ध्यान अनन्या के लुक के साथ-साथ उनकी स्कर्ट पर लिखे मजेदार मैसेज ने भी खींच लिया। सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर दोस्तों के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह ऑफ-शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग अंदाज में पोज दिए हैं। एक तस्वीर में वह बैक साइड से पोज देती दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनकी स्कर्ट पर ‘हॉर्न प्लीज’ लिखा हुआ नजर आया। वहीं, एक अन्य तस्वीर में अनन्या बैठकर पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में उनकी स्कर्ट पर नो स्मोकिंग, नो किसिंग लिखा हुआ दिखाई देता है। उनके आउटफिट पर लिखे इन मजेदार मैसेज ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

मेरे सपनों की लड़कियों की ट्रिप

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनन्या पांडे ने कैप्शन में लिखा कि मेरे सपनों की लड़कियों की ट्रिप। पोस्ट में एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ काफी खुश और मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। तस्वीरों पर फैंस ने भी जमकर कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि मुझे ये स्कर्ट कहां मिल सकती है। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि अगर आप अनन्या पांडे हैं, तो आपका कोई भी पोज गलत नहीं हो सकता। एक अन्य यूजर ने लिखा कि हॉर्न ओके प्लीज। अनन्या की पोस्ट पर शनाया कपूर, सुहाना खान, नव्या नंदा और महीप कपूर ने भी प्रतिक्रिया दी।

Ananya Panday Trip
विजय वर्मा ने ऑल-ब्लैक आउटफिट में खींचा ध्यान, किसी ने क्राइम मास्टर गोगो तो किसी ने पूछा- फैशन डिजाइनर कौन है

फिल्मों में भी सक्रिय हैं अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ने साल 2019 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके बाद वह 'गहराइयां', 'ड्रीम गर्ल 2' और 'खो गए हम कहां' जैसी फिल्मों में नजर आईं। एक्ट्रेस को आखिरी बार 2026 में रिलीज हुई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में देखा गया, जिसमें उनके साथ लक्ष्य नजर आए थे। अनन्या अभिनेता चंकी पांडे और कॉस्ट्यूम डिजाइनर भावना पांडे की बेटी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com