'हुंकार द रोर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, शोषण के खिलाफ आवाज उठाती दिखीं अनीत पड्डा, फातिमा सना शेख जुटाएंगी सबूत

Hunkkaar The Roar Trailer: अनीत पड्डा की अपकमिंग क्राइम थ्रिलर सीरीज 'हुंकार द रोर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सीरीज में अनीत 17 साल की मीनू का किरदार निभा रही हैं, जो शोषण के खिलाफ आवाज उठाती है।
Aneet Padda Film Hunkkaar The Roar Trailer Release
अनीत पड्डा और फातिमा सना शेख(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Aneet Padda Film Hunkkaar The Roar Trailer Release: अनीत पड्डा ने फिल्म 'सैयारा' से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई थी। फिल्म की रिलीज के बाद उनकी एक्टिंग और किरदार को लेकर खूब चर्चा हुई। अब एक्ट्रेस एक दमदार क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'हुंकार द रोर' के साथ ओटीटी पर नजर आने वाली हैं। इस मोस्ट अवेटेड सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

'हुंकार द रोर' का ट्रेलर जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस सीरीज की कहानी और कलाकारों के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। यह क्राइम थ्रिलर सीरीज 25 सितंबर 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। ऐसे में अनीत पड्डा के फैंस उनकी इस नई पारी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

17 साल की मीनू के किरदार में अनीत

ट्रेलर में अनीत पड्डा मीनू नाम की 17 वर्षीय लड़की का किरदार निभा रही हैं। मीनू एक साहसी और निर्भीक लड़की है, जो अपने साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला करती है। वह एक बेहद प्रभावशाली शख्सियत बापजी पर शोषण का आरोप लगाती है। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद मीनू की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।

फातिमा सना शेख करेंगी मामले की जांच

सीरीज में फातिमा सना शेख एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। वह मीनू के आरोपों की जांच करती हैं और सच तक पहुंचने के लिए कई चुनौतियों का सामना करती हैं। जांच के दौरान ऐसे कई सनसनीखेज खुलासे सामने आते हैं, जो पूरे मामले को नया मोड़ देते हैं। खास बात यह है कि मुश्किल वक्त में मीनू के अपने लोग भी उसका साथ छोड़ते दिखाई देते हैं। सीरीज में अनीत पड्डा और फातिमा सना शेख के अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर, रघुबीर यादव और राम कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Aneet Padda Film Hunkkaar The Roar Trailer Release
अमिताभ बच्चन ने देर से पहुंचने की आदत पर ली चुटकी, बोले- जल्दी निकलने की सोचता हूं तो उसी दिन लेट हो जाता हूं

सच साबित करने के लिए जुटाएंगी सबूत

तमाम मुश्किलों के बावजूद मीनू हार नहीं मानती। वह अपने साथ हुई घटना के बारे में बेबाकी से सच बताती है। वहीं फातिमा का किरदार इस सच को साबित करने के लिए जरूरी सबूत जुटाने की कोशिश करता है। अब सवाल यही है कि क्या मीनू की हिम्मत और पुलिस की जांच मिलकर असली गुनहगार तक पहुंच पाएगी? 'हुंकार द रोर' का निर्देशन करण डी कपाडिया, नित्या मेहरा और हीराज मरफतिया ने किया है, जबकि प्रियंका चोपड़ा इसकी कार्यकारी निर्माता हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com