‘धुरंधर’ के सेट पर क्यों फूट-फूटकर रोए अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल? आर माधवन ने खोला पर्दे के पीछे का राज
R Madhavan On Dhurandhar Shooting Story: ‘धुरंधर’ का 26/11 सीन इतना भावुक था कि शूटिंग खत्म होते ही अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल रो पड़े थे। हाल ही में आर माधवन ने इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
R Madhavan On 26/11 Mumbai Attack Scene: 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद भी चर्चा में बनी हुई है। एक्शन, इमोशन और रियल घटनाओं से प्रेरित दृश्यों ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। फिल्म के कई सीन सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा जिस सीन की बात हो रही है, वह है 26/11 पर आधारित भावनात्मक सीक्वेंस।
26/11 सीन के बाद सेट पर रो पड़े थे अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल
दरअसल, हाल ही में आर माधवन ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि 26/11 हमलों पर फिल्माया गया सीन पूरी यूनिट के लिए बेहद भावुक साबित हुआ। सीन की शूटिंग खत्म होते ही माहौल पूरी तरह बदल गया। माधवन ने बताया कि जिन किरदारों को सीन के दौरान जश्न मनाते दिखाया गया था, जो अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल को। वही शूट खत्म होते ही खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूटकर रो पड़े।
माधवन ने आगे कहा कि “जैसे ही सीन पूरा हुआ, दोनों कलाकार टूट गए। यह उनके लिए सिर्फ परफॉर्मेंस नहीं थी। उन्होंने उस दौर को करीब से देखा है। असली घटनाओं की यादें फिर ताजा हो गईं।” उन्होंने ये भी बताया कि उस पल ने फिल्म को लेकर उनका नजरिया ही बदल दिया। उन्हें एहसास हुआ कि ‘धुरंधर’ केवल एक एक्शन ड्रामा नहीं, बल्कि भावनाओं और दर्द से जुड़ी कहानी है। यही वजह है कि यह फिल्म दर्शकों के दिल तक पहुंचने में कामयाब रही।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
फिल्म के पीछे छिपी है इमोशनल कहानी
एक खास बात बता दें कि ‘धुरंधर’ को दर्शकों ने सिर्फ एक मसाला एंटरटेनर के तौर पर नहीं देखा, बल्कि इसमें छिपे इमोशनल पहलुओं को भी सराहा। 26/11 जैसा संवेदनशील विषय फिल्म में जिस गंभीरता से दिखाया गया, उसने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। सिर्फ इतना ही नहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने वर्ल्डवाइड में करीब 1300 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया।
ये भी पढ़ें- Karan Patel The 50 Exit: ‘द 50’ में ड्रामा नहीं, दर्द था असली कारण, करण पटेल ने छोड़ा रियलिटी शो
इस दिन थिएटर में रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’
हालांकि, फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स अब ‘धुरंधर 2’ लेकर आ रहे हैं। यह सीक्वल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। दूसरे भाग में भी पहले पार्ट की स्टारकास्ट नजर आएगी और इसकी डबिंग पूरी हो चुकी है। अब दर्शकों को इसके थिएटर में आने का बेसब्री से इंतजार है।
