Akshay Kumar अब एलियन से करेंगे मुकाबला, ‘समुक’ से हॉलीवुड स्टाइल साइंस-फिक्शन हॉरर का होगा आगाज
Akshay Kumar Film Samuk: अक्षय कुमार जल्द ही साइंस-फिक्शन हॉरर फिल्म ‘समुक’ में नजर आएंगे। फिल्म में हॉलीवुड टेक्नीशियंस काम कर रहे हैं और इसमें एक डरावना एलियन मॉन्स्टर देखने को मिलेगा।
- Written By: सोनाली झा
अक्षय कुमार जल्द ही हॉरर फिल्म समुक (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Akshay Kumar Hollywood Film Samuk: अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर कुछ नया और अलग करने जा रहे हैं। जहां बॉलीवुड में इन दिनों एक्शन और बड़े बजट की फिल्मों का दौर चल रहा है, वहीं अब दर्शकों को हॉलीवुड स्टाइल साइंस-फिक्शन और एलियन हॉरर का रोमांच देखने को मिलेगा। अक्षय कुमार जल्द ही समुक में नजर आएंगे, जो एलियन हॉरर पर आधारित एक साइंस-फिक्शन थ्रिलर होगी।
समुक कनिष्क वर्मा कर रहे हैं, जबकि फिल्म को अक्षय कुमार, विपुल अमृतलाल शाह और आशीष शाह मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। खास बात यह है कि करीब 12 साल बाद अक्षय और विपुल अमृतलाल शाह की जोड़ी फिर साथ काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक समुक को इंटरनेशनल लेवल पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म के लिए कई ऐसे टेक्नीशियंस को शामिल किया गया है, जिन्होंने हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में काम किया है।
हॉलीवुड टेक्नीशियंस की टीम से बनेगी फिल्म
समुक से जुड़ा सबसे चर्चित नाम स्टंट कोऑर्डिनेटर ल्यूक टम्बर का है। उन्होंने मिशन: इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग, वेनम, नो टाइम टू डाई और स्टार वार्स द राइज ऑफ स्काईवॉकर जैसी फिल्मों में काम किया है। ल्यूक टंबर ने फिल्म को लेकर कहा कि यह प्रोजेक्ट शानदार कहानी, इंटरनेशनल स्टंट एक्सपर्टीज और दमदार लाइव-एक्शन का बेहतरीन मिश्रण होगा। उन्होंने अक्षय कुमार को “भारत का एक्शन हीरो” भी बताया।
सम्बंधित ख़बरें
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
एलियन कैरेक्टर होगा बेहद डरावना
फिल्म में सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल क्रीचर इफेक्ट्स पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। फिल्म के एलियन कैरेक्टर को ऑस्कर नॉमिनेटेड इफेक्ट्स आर्टिस्ट एलेक गिल्लीस डिजाइन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ‘समुक’ का एलियन मॉन्स्टर बेहद अलग और खतरनाक होगा। उनका मकसद ऐसा विलेन तैयार करना है, जिसकी स्क्रीन प्रेजेंस अक्षय कुमार को बराबरी की टक्कर दे सके।
अक्षय कुमार ने कही ये बात
अक्षय कुमार ने खुद इस फिल्म को कन्फर्म करते हुए कहा कि साइंस-फिक्शन एलियन हॉरर उनके लिए बिल्कुल नया जॉनर है। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी उन्हें काफी दिलचस्प लगी और वह इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिलहाल अक्षय कुमार जल्द ही वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं, लेकिन ‘समुक’ को लेकर फैंस की उत्सुकता अभी से बढ़ती दिखाई दे रही है।
