Sky Force Box Office: अक्षय कुमार की फिल्म की शुरुआत रही शानदार, लेकिन 7वें दिन कलेक्शन में आई भारी गिरावट
अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फॉर्स' ने रिलीज के 7 दिनों में केवल 86.50 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की कमाई पहले दिन शानदार रही, लेकिन बाद में गिरावट आई। अब फिल्म का मुकाबला शाहिद कपूर की 'देवा' से है।
- Written By: अदिति भंडारी
अक्षय कुमार की फिल्म की शुरुआत रही शानदार, लेकिन 7वें दिन कलेक्शन में आई भारी गिरावट (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: अक्षय कुमार और वीर पहारिया स्टारर फिल्म स्काई फॉर्स 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं। फिल्म ने अपनी ओपनिंग से सभी को दंग कर दिया था। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन से लगा था कि यह जल्द ही अपने बजट तक पहुंच जाएगी, पर ऐसा हुआ नहीं। फिल्म ने अपने 7वें दिन तक सिर्फ 86.50 करोड़ का ही कलेक्शन किया है।
फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म ने अपने दूसरे दिन 22 और तीसरे दिन 28 करोड़ की कमाई की। लेकिन उसके बाद चौथे दिन से इसकी कमाई का ग्राफ गिरना शुरू हुआ और फिर बढ़ ही नहीं पाया। फिल्म ने चौथे दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया। इसने अपने पांचवे दिन 5.75 करोड़ की कमाई की। रिलीज के पहले बुधवार को कमाई में 4.35 प्रतिशत की वृद्धि हुई, लेकिन 7वें दिन कमाई में फिर गिरावट देखने मिली। फिल्म ने अपने पहले गुरुवार को 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया।
फिल्म ने अपने रिलीज से लेकर अब तक 86.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। इस फिल्म में सारा अली खान और निमृत कौर भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में शरद केलकर, वरुण बडोला, मनीषा चौधरी और मोहित चौहान भी सहायक भूमिकाओं में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Box Office Collection: राजा शिवाजी के आगे फीकी पड़ी भूत बंगला, 9 दिनों में मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका
Bhooth Bangla की सफलता के बीच नया विवाद, वेंडर्स ने मेकर्स पर लगाए 48 लाख रुपये न देने के आरोप
Sudipto Sen का बड़ा बयान, बोले- बड़े सितारों के साथ काम करने पर बदल जाता है फिल्म का क्रिएटिव कंट्रोल
Akshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
अक्षय कुमार की स्काई फॉर्स का सामना आज से बॉक्स ऑफिस में शाहिद कपूर की फिल्म देवा से है। देवा फिल्म के लिए लोगों का एक्साइटमेंट स्काई फॉर्स पर भारी पड़ सकता है। देखना यह है कि फिल्म आज कितना कलेक्शन करती है और क्या अपने बजट तक पहुंच पाती है या नहीं।
2019 में अक्षय कुमार की फिल्म केसरी ने वर्ल्डवाइड 208 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। साल 2016 में आई रुस्तम ने दुनिया भर में 218 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ओ माय गॉड 2 ने 220 करोड़ रुपए की कमाई की थी। एयरलिफ्ट ने दुनिया भर में 227 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अक्षय कुमार की मिशन मंगल ने दुनिया भर में 290 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 ने दुनिया भर में 292 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अक्षय कुमार की सूर्यवंशी फिल्म ने दुनिया भर में 294 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म ने दुनिया भर में 314 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अक्षय कुमार की गुड न्यूज ने दुनिया भर में 317 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
