Bhooth Bangla की सफलता के बीच नया विवाद, वेंडर्स ने मेकर्स पर लगाए 48 लाख रुपये न देने के आरोप
Bhooth Bangla Controversy: भूत बंगला को लेकर नया विवाद सामने आया है। फिल्म से जुड़े वेंडर्स ने मेकर्स पर 48 लाख रुपये का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। फिल्म अब तक 232 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
- Written By: सोनाली झा
भूत बंगला का नया विवाद (फोटो-सोशल मीडिया)
Akshay Kumar Film Bhooth Bangla Dispute: भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है, लेकिन अब फिल्म विवादों में घिरती नजर आ रही है। अक्षय कुमार और एकता कपूर से जुड़ी इस फिल्म के मेकर्स पर वेंडर्स और क्रू मेंबर्स ने भुगतान न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। दावा किया जा रहा है कि फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है, लेकिन कई लोगों को अब तक उनकी मेहनत का पैसा नहीं मिला।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए काम करने वाले कुछ वेंडर्स ने आरोप लगाया है कि उन्हें अब तक उनकी बकाया राशि नहीं दी गई है। दावा किया जा रहा है कि कुल मिलाकर करीब 48 लाख रुपये का भुगतान अटका हुआ है। एक वेंडर ने बताया कि उसे लगभग 30 लाख रुपये मिलने बाकी हैं, जबकि दूसरे वेंडर ने करीब 18 लाख रुपये के भुगतान का दावा किया है।
प्रोडक्शन हाउस और सप्लायर्स के बीच हुई बहस
इन आरोपों के बाद फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर प्रोडक्शन हाउस और सप्लायर्स के बीच भुगतान को लेकर बहस शुरू हो गई है। फिल्म रिलीज होने के बाद पैसे निकलवाना मुश्किल हो जाता है। एक वेंडर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में पेमेंट में देरी होना आम बात बन चुकी है। उसके मुताबिक, पहले इनवॉइस 90 दिनों के भीतर क्लियर हो जाते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। वेंडर ने कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद भुगतान हासिल करना और भी मुश्किल हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
बालाजी मोशन पिक्चर्स ने आरोपों को किया खारिज
इन आरोपों के सामने आने के बाद प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपनी सफाई दी है। कंपनी का कहना है कि जिन प्रोजेक्ट्स का संबंध बालाजी टेली फिल्म्स से था, उनसे जुड़ी सभी पेमेंट्स पूरी कर दी गई हैं। प्रोडक्शन हाउस ने वेंडर्स के दावों को गलत बताते हुए कहा कि कंपनी अपनी वित्तीय जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करती है। हालांकि, वेंडर्स के आरोपों के बाद मामला अब चर्चा का विषय बन गया है।
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है फिल्म
विवादों के बीच भी भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 20 दिनों में दुनियाभर में लगभग 232.78 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं भारत में इसका नेट कलेक्शन करीब 148.25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, असरानी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
