अक्षय कुमार ने पूरी की ‘खेल खेल में’ की शूटिंग, तापसी-वाणी के साथ मचाएंगे कॉमिडी का धमाका
- Written By: अक्सा अंसारी
Updated On:
Mar 31, 2024 | 03:17 PM
अक्षय कुमार- वाणी कपूर-तापसी पन्नू (डिजाइन फोटो)
मुंबई: सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) अभिनीत अपनी आगामी फिल्म “खेल खेल में” की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म की पटकथा का लेखन और निर्देशन मुदस्सर अजीज का है, जो रोमांटिक-कॉमेडी “हैप्पी भाग जाएगी” तथा “पति पत्नी और वो” के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं।
इस फिल्म में एमी विर्क, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल भी हैं। अभिनेता फरदीन खान भी इस फिल्म का हिस्सा हैं जो लंबे समय के बाद पर्दे पर नजर आएंगे। प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज़ ने शुक्रवार रात अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के बारे में जानकारी साझा की। “खेल खेल में” फिल्म की शूटिंग पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुई थी।
(एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
‘Welcome To The Jungle’ में होंगे कौन-कौन से सितारें…किन कलाकारों का होगा ज़ोरदार वेलकम, जानें यहां…
Welcome To The Jungle का धमाकेदार टीजर रिलीज, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी ने मचाया धमाल
एक बार फिर पुराने अंदाज में दिखाई देंगे Akshay Kumar, इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ, जानें पूरी अपडेट
Box Office Collection: राजा शिवाजी के आगे फीकी पड़ी भूत बंगला, 9 दिनों में मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका
Akshay kumar completes shooting of khel khel mein
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 31, 2024 | 03:17 PM
