Chand Mera Dil Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फिसली 'चांद मेरा दिल', वीकेंड के बाद धीमी पड़ी रफ्तार

Chand Mera Dil Box Office Collection News: ‘चांद मेरा दिल’ को सिनोमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो चुके है। फिल्म 15 करोड़ के आंकेड़े को छूने से कुछ दूरी पर है।
Chand Mera Dil Box Office Collection
‘चांद मेरा दिल’ फिल्म का सीन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ananya Panday Film Chand Mera Dil Collection Day 4: ‘चांद मेरा दिल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं। फिल्म में लक्ष्य और अनन्या पांडे की जोड़ी बड़े पर्दे पर खास असर नहीं दिखा पाई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत से ही धीमी दिखाई दे रही है। हालांकि इस वीकेंड पर फिल्म ने थोड़ी रफ्तार पकड़ थी। रिलीजिंग के चौथे दिन को मिलाकर फिल्म ने अभी तक 13.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने रिलीजिंग के तीसरे दिन 10 करोड़ी क्लब में एंट्री मार ली थी।

खबरों के मुताबिक ‘चांद मेरा दिल’ ने रिलीज के पहले दिन लगभग 1.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जबकि फिल्म ने दूसरे दिन 3.65 करोड़ की कमाई की थी। जबकि फिल्म रिलीजिंग के तीसरे दिन 4.35 करोड़ ही कमा पाई थी। अब फिल्म ने रिलीजिंग के चौथे दिन 2.25 करोड़ की कमाई की है। वहीं फिल्म के चारों दिनों की बात करें तो फिल्म ने कुल 13.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

चांद मेरा दिल की चौथे दिन की कमाई

अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की जितना सोशल मीडिया पर छाई उतना क्रेज सिनेमा घरों में नहीं देखने को मिल रहा है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की। खबरों के अनुसार फिल्म ने रिलीजिंग के तीसरे दिन यानी रविवार को 4.35 करोड़ की कमाई की है। और वहीं चौथे दिन फिल्म सिर्फ 2.25 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। इन 4 दिनों में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 13.25 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म चांद मेरा दिल का कितना रहा बजट

फिल्म के बजट की बात करें तो फिल्म मेकर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा तो नहीं की थी मगर खबरों के अनुसार इस फिल्म के बनने का बजट 30 से 40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस फिल्म के दर्शकों से रिपॉन्स के आधार पर कलेक्शन तो ठीक-ठाक रहा है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'चांद मेरा दिल' का प्रदर्शन अच्छा रहेगा या नहीं, ये तो देखने वाली बात होगी। वहीं आने वाले शुक्रवार को कोई नई फिल्म रिलीज नहीं होने की वजह से देखना होगा की इस फिल्म की कमाई में कितना इजाफा होता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com