अक्षरा सिंह का नया गाना ‘हमार तिरछी नजर’ मचा रहा धूम, Killer Eyes से फैंस को बना रहीं दीवाना
Hamar Tirchi Nazar: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना 'हमार तिरछी नजर' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वेस्टर्न लुक में अक्षरा के एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह
'हमार तिरछी नजर' पर Akshara Singh ने लगाई आग, फैंस के रील्स देख कहा- धन्यवाद
Akshara Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह न केवल अपने दमदार अभिनय के लिए, बल्कि अपने हिट गानों और शानदार डांस मूव्स के लिए भी दर्शकों के बीच एक खास पहचान रखती हैं। बुधवार को अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसने उनके फैंस के बीच खलबली मचा दी है। यह वीडियो उनके हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘हमार तिरछी नजर’ की सफलता का जश्न मना रहा है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में अक्षरा सिंह बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। वेस्टर्न कलर की ड्रेस में उनका ग्लैमरस लुक फैंस को दीवाना बना रहा है। वीडियो में वह अपने हालिया रिलीज गाने ‘हमार तिरछी नजर’ पर शानदार एक्सप्रेशन और अपनी किलर आईज से अदाएं दिखा रही हैं। उनकी तिरछी निगाहें और हल्की सी स्माइल देखकर कोई भी फैन अपना दिल हार बैठे, ऐसा प्रतीत हो रहा है। गाने की बीट्स पर वह कैमरे के सामने तरह-तरह के पोज दे रही हैं, जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं।
फैंस के रील्स पर जताया आभार
गाने को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया से उत्साहित होकर, अक्षरा सिंह ने पोस्ट के कैप्शन में फैंस का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, “हमारी तिरछी नजर तो आग लगा रही है। आप सबके रील्स देखकर मजा ही आ गया। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।” अक्षरा के इस पोस्ट से साफ है कि उनका यह गाना सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर वायरल हो चुका है और लोग इस पर खूब रील्स बना रहे हैं।
ये भी पढ़ें- गैर मर्द संग सोने का दबाव, प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने की धमकी, सेलिना का आरोप सुन कांप उठेगा कलेजा
अक्षरा ने दी है अपनी मधुर आवाज
‘हमार तिरछी नजर‘ गाने की झलक में अक्षरा के ठुमके और जबरदस्त डांस मूव्स नजर आ रहे हैं, वहीं बैकग्राउंड में बजते बीट्स लोगों को थिरकने पर मजबूर कर रहे हैं। गाने को खुद अक्षरा सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि इसके बोल चंदन यदुवंशी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। यह गाना सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और दर्शकों के बीच खूब धमाल मचा रहा है।
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और निजी जिंदगी
अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे मशहूर और व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह जल्द ही अभिनेता निरहुआ (दिनेश लाल यादव) के साथ फिल्म ‘सात फेरे चार वचन’ और ‘अम्बे है मेरी मां’ में भी नजर आने वाली हैं। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब जल्द ही इनका ट्रेलर रिलीज होने वाला है। बता दें कि अक्षरा सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी विवादों में रह चुकी हैं, खासकर भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनके रिश्ते को लेकर।
