अखंडा 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ ने ओपनिंग डे पर बरपाया कहर, रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को दी कड़ी टक्कर

Akhanda 2 Opening Day: नंदमुरी बालकृष्ण की तेलुगु फिल्म ‘अखंडा 2’ ने ओपनिंग डे पर 20.3 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया।

स्नेहा मौर्या

Akhanda 2 Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘अखंडा 2’ 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई। यह फिल्म साल 2021 की ब्लॉकबस्टर तेलुगु फिल्म ‘अखंडा’ का आधिकारिक सीक्वल है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था।

दरअसल, इस क्रेज का अंदाजा फिल्म के पेड प्रीव्यू से भी लगाया जा सकता है। रिलीज से एक दिन पहले, सिर्फ तेलुगु वर्जन ने 7.8 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इसके बाद 12 दिसंबर को फिल्म ने सुबह 8:05 बजे तक 12.5 करोड़ रुपये और कमाए। प्रीव्यू की कमाई जोड़कर इसका कुल ओपनिंग डे कलेक्शन 20.3 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा सैकनिल्क के प्रारंभिक डेटा पर आधारित है और फाइनल डेटा आने पर इसमें बदलाव हो सकता है।

‘अखंडा 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर ‘अखंडा 2’ ने एक साथ रिलीज हुई कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को भी पीछे छोड़ दिया। जहां कपिल शर्मा की फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं किया, वहीं अखंडा 2 ने इससे 13 गुना ज्यादा कमाई कर ली। इसके अलावा ‘धुरंधर’ जैसी बड़ी फिल्म की रिलीज के बावजूद, अखंडा 2 के मेकर्स का भरोसा सही साबित हुआ। फिल्म ने ओपनिंग डे पर दहाई का आंकड़ा पार किया और तेलुगु सिनेमा में अपनी धमाकेदार शुरुआत दर्ज कर ली।

फिल्म के स्टारकास्ट

फिल्म को बॉयापति श्रीनु ने डायरेक्ट किया है। नंदमुरी बालकृष्ण के अलावा, फिल्म में संयुक्ता मेनन मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी के किरदार से लोकप्रिय हर्षाली मल्होत्रा भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

फिल्म का बजट लगभग 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और ओपनिंग डे तक ही फिल्म ने अपने बजट का लगभग 20 प्रतिशत कमा लिया है। इस सफलता के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अखंडा 2 साउथ सिनेमा की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल होगी।

नंदमुरी की फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल

सिनेमा प्रेमियों और बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों को देखकर यह साफ है कि ‘अखंडा 2’ ने न केवल दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि धुरंधर जैसी बड़ी फिल्मों के बीच भी अपनी अलग पहचान बना ली है। फिल्म की मजबूत कहानी, स्टार कास्ट और तकनीकी काम ने इसे दर्शकों के लिए और भी मनोरंजक बना दिया है।

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान