Raid 2 Worldwide Collection: सिर्फ भारत में नहीं, विदेशों में भी बजा ‘रेड 2’ का डंका, 8 दिनों में फिल्म ने किया धमाकेदार कलेक्शन
अभिनेता अजय देवगन और रितेश देशमुख की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रेड 2 साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म लगातार सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं इसका वर्ल्डवाइड में क्या हाल है...
- Written By: स्नेहा मौर्या
रेड 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म अक्सर सिनेमाघरों में धमाल मचाती रहती है। हाल ही में अभिनेता की रिलीज हुई फिल्म रेड 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। हालांकि, यह फिल्म साल 2018 की सुपरहिट फिल्म रेड का सीक्वल है। लेकिन ये फिल्म पहली वाली से भी अधिक कमाई कर रही है और सिर्फ भारत में ही नहीं, इसका कमाल विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। पिछले 8 दिनों में रेड 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन काफी शानदार रहा है।
दरअसल, रेड 2 आठ दिन पहले यानि 1 मई को थिएटर में रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर ने लीड रोल निभाया है। राज कुमार गुप्ता के डायेरक्शन में बनी फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार कलेक्शन किया था। ऐसे में अब ये फिल्म भारत में सेंचुरी मारने के बेहद करीब है। अब इसका वर्ल्डवाइड क्या हाल है, तो आइए जानते हैं…
आपको बता दें, अजय देवगन स्टारर थ्रिलर ड्रामा रेड 2 के साथ सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन कोई भी इसे टक्कर नहीं दे पाई। इस फिल्म ने दुनियाभर में अपनी जगह बरकरार रखी है, वो भी भारत-पाकिस्तान की टेंशन के बीच। इस फिल्म ने पहले वीकेंड में ही वर्ल्डवाइड सेंचुरी मार दी थी और अब इसने 8वें दिन तक कितना कमा लिया है, ये जानना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
Toxic First Song: ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, यश-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
Satluj Ban Controversy: सतलुज बैन पर गुल पनाग का फूटा गुस्सा, अनुराग कश्यप की ‘पायरेटेड वर्जन’ वाला बयान वायरल
Dada- The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली के अवतार में छाए राजकुमार राव, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन की रेड 2 ने सिर्फ ओवरसीज मार्केट में 8 दिनों के अंदर करीब 17 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। ऐसे में दुनियाभर में अब तक का कलेक्शन 129.66 करोड़ रुपये हो गया है। अगर रेड 2 के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो इसने अभी तक 115 करोड़ रुपये के ऊपर ग्रॉस शानदार बिजनेस कर लिया है। वहीं, नेट कलेक्शन 96 करोड़ रुपये के पार हो चुका है।
ये भी पढ़ें- ‘शायद ये डैड की आखिरी कॉल…’, भारत-पाक तनाव के बीच Samay Raina को सताई पिता की चिंता, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
इसके अलावा रेड 2 ने गुरुवार को 5.61 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इससे पहले कमाई 4.75 करोड़ रुपये थी। दोनों दिनों का कलेक्शन मंगलवार से थोड़ा कम है। इस दिन अकेले रेड 2 सात करोड़ कमा ले गई थी। वहीं पहले दिन रेड 2 ने 19.25 करोड़, दूसरे दिन 12 करोड़ और तीसरे दिन 18 करोड़ का कलेक्शन किया था। साथ ही चौथे दिन 22 करोड़, पांचवें दिन 7.5 करोड़, छठवें दिन 7 करोड़, सातवें दिन 4.75 करोड़ और आठवें दिन 5.61 करोड़ की कमाई है।
