अजय देवगन और काजोल की दिलचस्प लव स्टोरी, ब्रेकअप के बाद दोस्ती, फिर प्यार से शादी तक का रहा सफर
Ajay Devgn के जन्मदिन पर उनके संघर्ष और सफलता की कहानी चर्चा में है। विशाल वीरू से सिंघम बनने तक उन्होंने मेहनत से पहचान बनाई। अजय आज भी इंडस्ट्री के सबसे सफल और सम्मानित अभिनेताओं में गिने जाते हैं।
- Written By: सोनाली झा
अजय देवगन (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Ajay Devgn Birthday Special Story: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता अजय देवगन आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। ‘सिंघम’, ‘दृश्यम’, ‘रेड’ और ‘तन्हाजी’ जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अजय का सफर किसी प्रेरणादायक कहानी से कम नहीं है। एक साधारण से दिखने वाले विशाल वीरू देवगन से लेकर ‘बाजीराव सिंघम’ बनने तक का उनका सफर मेहनत और जुनून की मिसाल है।
2 अप्रैल 1969 को जन्मे अजय देवगन का असली नाम विशाल वीरू देवगन है। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान खुद बनाई। उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और थ्रिलर जैसी हर जॉनर शामिल है। अभिनय के साथ-साथ वह एक सफल निर्देशक और निर्माता भी हैं।
अवॉर्ड्स और उपलब्धियां
अजय देवगन के नाम चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स दर्ज हैं। साल 2016 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था। उनकी फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की, बल्कि आलोचकों से भी खूब सराहना पाई। एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने खुलासा किया था कि वह अपनी ही फिल्में देखना पसंद नहीं करते। उनके मुताबिक, एक अभिनेता का संघर्ष फिल्म बनने के बाद भी खत्म नहीं होता।
सम्बंधित ख़बरें
Divyanka Tripathi की प्रेग्नेंसी पर विवेक दहिया का खुलासा, बोले- पहले खुशी नहीं, घबराहट हुई
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ ने बदली Nawazuddin Siddiqui की किस्मत, सालों के संघर्ष के बाद मिली बॉलीवुड में पहचान
‘फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए बनती हैं’, Sonakshi Sinha ने सिनेमा को लेकर रखी बेबाक राय
Aditi Rao Hydari Look: रेड कार्पेट पर अदिति राव हैदरी ने बिखेरा ग्लैमर, नियॉन ग्रीन गाउन में दिखीं स्टनिंग
काजोल के साथ दिलचस्प लव स्टोरी
अजय देवगन ने कहा कि काम मिलना, उसे बेहतर तरीके से करना और फिर दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरना यह एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात फिल्मों के सेट पर हुई थी और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों अपने-अपने ब्रेकअप के दौर से गुजर रहे थे और इसी दौरान एक-दूसरे के करीब आए। साल 1999 में दोनों ने शादी कर ली और आज वे इंडस्ट्री के पावर कपल्स में गिने जाते हैं।
आज भी कायम है स्टारडम
आज भी अजय देवगन का स्टारडम बरकरार है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और अभिनय की गहराई ने उन्हें बॉलीवुड का ‘सिंघम’ बना दिया है। अजय देवगन का यह सफर इस बात का सबूत है कि सादगी और कड़ी मेहनत के दम पर कोई भी इंसान सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।
