पेरिस फैशन वीक में छाईं ऐश्वर्या राय, रैंप पर कभी किया नमस्ते तो कभी फ्लाइंग किस, वीडियो वायरल
Aishwarya Rai Bachchan Ramp Walk: पेरिस फैशन वीक 2025 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी ग्रेस और स्टाइल से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने ऑल ब्लैक बॉस लेडी लुक में ब्लेज़र और पैंट पहनकर रैंप पर वॉक किया।
- Written By: सोनाली झा
पेरिस फैशन वीक में छाईं ऐश्वर्या राय
Aishwarya Rai Bachchan at Paris Fashion Week: बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और ग्रेसफुल एक्ट्रेसेस में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बनी है उनकी शानदार रैंप वॉक, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दरअसल, ऐश्वर्या ने हाल ही में पेरिस फैशन वीक 2025 में हिस्सा लिया। जहां उनके “बॉस लेडी लुक” ने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया।
फैशन वीक के दौरान ऐश्वर्या राय ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक पैंट के साथ मैचिंग ब्लेजर पहना था, जिसे उन्होंने अपने स्टाइल और कॉन्फिडेंस से और खास बना दिया। ग्लोसी मेकअप, रेड लिपस्टिक और ओपन हेयर उनके लुक को और भी रॉयल टच दे रहे थे। ऐश्वर्या जैसे ही रैंप पर उतरीं, दर्शकों की नजरें उन पर थम गईं।
फैंस के लिए फ्लाइंग किस और नमस्ते
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय मुस्कुराते हुए रैंप पर वॉक कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने दर्शकों को फ्लाइंग किस देकर फैंस का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने भारतीय अंदाज में नमस्ते भी किया, जिस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। ऐश्वर्या का यह अंदाज हर किसी को बेहद पसंद आया और लोग उन्हें क्वीन ऑफ एलिगेंस बता रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
फैन के साथ वायरल हुआ वीडियो
इससे पहले ऐश्वर्या राय का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपनी एक फैन से बड़ी ही गर्मजोशी से मिलती दिखीं। ऐश्वर्या ने न केवल अपनी फैन से बात की बल्कि उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी उनके साथ मौजूद थीं। ऐश्वर्या की इस रैंप वॉक के वीडियो पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
फैंस का रिएक्शन
वायरल वीडियो पर फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि ऐश्वर्या आज भी किसी रानी से कम नहीं लगतीं। वह हर बार अपने ग्रेस से सबको पीछे छोड़ देती हैं। पेरिस फैशन वीक से ऐश्वर्या के ये वीडियो इस बात का सबूत हैं कि ग्लोबल लेवल पर भी उनकी फैन फॉलोइंग कितनी मजबूत है। उम्र और समय के बावजूद उनकी खूबसूरती और स्टाइल का जादू आज भी बरकरार है।
