Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ahmedabad प्लेन क्रैश के बीच सेलिना जेटली को आई अपने ब्रेकअप की याद, एयर इंडिया की क्रू मेंबर बनीं थीं सहारा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने हाल ही में फ्लाइट से अपनी एक फोटो पोस्ट की। जिसमें उन्होंने अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर दुख जताया और बताया कि कैसे एक बार उनके दर्द में एअर इंडिया की एक क्रू मेंबर ने उनकी मदद की थीं।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 14, 2025 | 04:06 PM

सेलिना जेटली (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: 12 जून को एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 का अहमदाबाद में क्रैश होना देश के लिए एक दर्दनाक हादसा बन गया। इस त्रासदी में 242 यात्रियों में से 241 लोगों की जान चली गई। पूरा देश शोक में डूबा हुआ है और बॉलीवुड भी इस दर्द में साथ खड़ा नजर आ रहा है। कई सितारों ने इस दुखद घटना पर संवेदनाएं व्यक्त कीं, जिनमें अब अभिनेत्री सेलिना जेटली का नाम भी जुड़ गया है।

सेलिना ने हाल ही में एक इमोशनल सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हादसे पर अपना दुख जाहिर किया। उन्होंने न सिर्फ पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना जताई बल्कि एअर इंडिया की एक फ्लाइट अटेंडेंट से जुड़ी एक पुरानी, दिल छू लेने वाली याद भी साझा की।

सेलिना जेटली ने शेयर किया अनोखा किस्सा
सेलिना ने अपने पोस्ट में लिखा कि जब कोई विमान हवा में होता है, तब उसमें सफर कर रहे सभी लोग एक जैसे ही खतरे में होते हैं। उस समय यह मायने नहीं रखता कि आप इकोनॉमी क्लास में हैं या फर्स्ट क्लास में। उन्होंने लिखा, “हम सभी एक ही आसमान के नीचे, एक सी उम्मीदों और नाजुक भावनाओं से बंधे होते हैं। ऐसे हादसे हमें याद दिलाते हैं कि करुणा और इंसानियत ही सबसे बड़ी पहचान है।”

एक्ट्रेस ने ब्रेकअप मोमेंट को किया याद
अपने अनुभव को साझा करते हुए सेलिना ने बताया कि एक बार वह सिर्फ 19 साल की उम्र में जमैका से न्यूयॉर्क होते हुए मुंबई के लिए सफर कर रही थीं। उस वक्त वह निजी कारणों से बहुत दुखी थीं। एयरपोर्ट पर उनका दिल टूट चुका था क्योंकि जिससे वो बहुत प्यार करती थी, उस इंसान ने उन्हें छोड़ दिया था। फ्लाइट में एअर इंडिया की एक बुजुर्ग फ्लाइट अटेंडेंट ने उन्हें पूरा रास्ता संभाले रखा, उनका हाथ थामे रखा और वह मुंबई तक रोती रहीं। उन्होंने कहा, “इस चीज को मैं कभी नहीं भूल सकती।”

ये भी पढ़ें- क्या साउथ की फिल्में बॉलीवुड से बेहतर हैं? नागार्जुन ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

इसके अलावा, सेलिना ने यह भी बताया कि कैसे एक बार यात्रा के दौरान उनके ऊपर ड्रिंक की ट्रे गिर गई थी, फिर भी उन्होंने संयम और धैर्य से काम लिया, क्योंकि उनकी मां ने सिखाया था कि हालात चाहे जैसे हों, लेकिन विनम्रता बनाए रखना ही सबसे बड़ा गुण है।

आखिरी में सेलिना ने एअर इंडिया के क्रू मेंबर्स की सराहना करते हुए कहा कि वो हर दिन हजारों फीट की ऊंचाई पर यात्रियों की सेवा में जुटे रहते हैं और उनके साहस व समर्पण को सलाम करना चाहिए।

Ahmedabad plane crash celina jaitly emotional breakup memory air india crew support

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2025 | 04:06 PM

Topics:  

  • Ahmedabad Plane Crash
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘9-5 जॉब से ज्यादा मेहनत करते हैं एक्टर्स’: काजोल का विवादित बयान, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना

2

‘कांतारा चैप्टर 1’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन 656 करोड़ पार, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने रचा नया इतिहास

3

दुप्पटे से छिपाया पेट, सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी को कंफर्म बता रहे यूजर्स 

4

‘अगली बार कपड़े पहनकर मुझसे बात करना’ बिग बॉस 19 में मालती चाहर ने नेहल चुडासमा पर किया भद्दा कमेंट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.