Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कंगना रनौत के खिलाफ आगरा कोर्ट का बड़ा आदेश, जज ने थाने से मांगी रिपोर्ट…8 फरवरी को होगा फैसला

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ पेश किए गए दावे पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुज कुमार सिंह की आगरा कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट की मांग की। रिपोर्ट पेश करने के लिए कोर्ट ने पुलिस को 20 दिन का समय दिया।

  • By अदिति भंडारी
Updated On: Jan 11, 2025 | 10:30 AM

कंगना रनौत के खिलाफ आगरा कोर्ट का बड़ा आदेश (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत इस समय काफी विवादों से घिरी हुई हैं। एक्ट्रेस की हाल ही में फिल्म इमरजेंसी रिलीज होने वाली है। उसके पहले उनके कई समय से चल रहे किसान मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। उनके खिलाफ पेश किए गए दावे पर कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

10 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान आगरा के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुज कुमार सिंह की कोर्ट ने न्यू आगरा थाने के पुलिस को 20 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने बीएनएनएस की धारा 225 (1) के तहत वादी पक्ष के एविडेंस और बयान पर रिपोर्ट की मांग की है। पुलिस अपनी रिपोर्ट 29 जनवरी तक आगरा कोर्ट में पेश करेगी। जिसके बाद 8 फरवरी को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।

यह मामला 26 अगस्त 2024 को कंगना रनौत के एक इंटरव्यू में एमएसपी और दूसरी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों पर टिप्पणी करने के बाद शुरू हुआ। साथ ही उन्होंने 2020 और 2021 में दिल्ली बॉर्डर पर हुए धरना प्रदर्शन के बारे में कथित तौर पर अभद्र बात कही थी।

इसके साथ ही कंगना ने 16 नवंबर 2021 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसात्मक सिद्धांत का भी मजाक उड़ाया था। जिसके खिलाफ राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने उनके खिलाफ 31 अगस्त को शिकायत दर्ज की थी। साथ ही कंगना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

इसके बाद रमाशंकर शर्मा ने विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट में कंगना रनौत के विरुद्ध देशद्रोह व राष्ट्र अपमान की धाराओं में 11 सितंबर 2024 को वाद दायर किया था। इस केस की पिछली सुनवाई दुर्गविजय सिंह ने की थी।

इस मामले पर रमाशंकर शर्मा का कहना है कि एक्ट्रेस के विवादित बयान से मैं खुद आहत हूं। मैं एक किसान परिवार से हूं। मैंने पिता के साथ खेतों में काम किया है। वकालत से पूर्व करीब 30 वर्ष तक कृषि कार्य किया है। देश, किसानों के प्रति और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति पूर्ण रूप से श्रद्धा भाव व सम्मान रखता हूं।

वर्क फ्रंट में कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी के प्रमोशन में लगी हैं। उन्होंने हाल ही में अपने कॉ-स्टार अनुपम खेर की मां से मुलाकात कर उनके फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहा क्लिक करें

Agra court sought report from police on kangana ranaut case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 11, 2025 | 10:30 AM

Topics:  

  • Kangna Ranaut
  • Kisan Andolan

सम्बंधित ख़बरें

1

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, कैप्शन पर बवाल मचना तय

2

₹100 में उपलब्ध, बुजुर्ग महिला पर टिप्पणी कर कंगना ने बढ़ाई मुसीबत, हाईकोर्ट…

3

उल्लू, ऑल्ट जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर सरकार की सख्ती, कंगना रनौत ने किया समर्थन

4

मंडी पहुंचीं कंगना, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, कांग्रेस पर बोला हमला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.