‘एनिमल’ में बॉबी की एक्टिंग देख गदगद हुए सनी देओल, ऐसे लुटाया भाई पर प्यार
- Written By: सुनीता पांडे
मुंबई: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी देओल की एक्टिंग की भी काफी चर्चा हो रही है। फिल्म में बॉबी का दमदार लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में इस फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड सितारों के साथ सनी देओल भी नजर आए। फिल्म देखने के बाद सनी ने ‘एनिमल’ को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।
सनी देओल ने पोस्ट शेयर कर बॉबी देओल की जमकर तारीफ की। सनी देओल ने अपने भाई बॉबी देओल के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। सनी देओल ने फोटोज के साथ एक प्यारा सा कैप्शन देते हुए लिखा कि, ‘मेरे भाई ने दुनिया को हिला कर रख दिया।’ उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
सम्बंधित ख़बरें
New Movies on OTT: मिस्ट्री, एक्शन और पीरियड ड्रामा का डबल डोज, जुलाई में OTT पर आएगा कंटेंट का तूफान
Ikka Trailer Out: सनी देओल बने वकील, अक्षय खन्ना बने मर्डर आरोपी, फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
Border 3 Official: युद्धभूमि के असली हीरो पर बनेगी फिल्म, जानें किस वीर सैनिक की कहानी दिखेगी
अगस्त में थिएटर्स पर होगा महायुद्ध! ‘टॉक्सिक’ से ‘ईथा’ तक, भिड़ेंगी ये बड़ी फिल्में
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की मूवी ‘एनिमल’ आज सिनेमाघर पहुंच चुकी है। ‘एनिमल’ ने रिलीज के साथ ही पहले दिन फिल्म ने बंपर ओपनिंग ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की 7 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। जिसके बाद माना जा रहा है कि फिल्म ‘एनिमल’ ने पहले दिन 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है, इसलिए यह पहले दिन दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। बॉबी देओल और अनिल कपूर समेत इस फिल्म के हर कलाकार की तारीफ हो रही है।
