Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ikka Trailer Out: सनी देओल बने वकील, अक्षय खन्ना बने मर्डर आरोपी, फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Akshaye Khanna Ikka Trailer Out: नेटफ्लिक्स की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 29, 2026 | 08:29 PM

सनी देओल और अक्षय खन्ना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sunny Deol Ikka Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी नई पारी की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी आने वाली कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एंट्री करने वाली है।

इस सस्पेंस से भरपूर फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है, जो इससे पहले चर्चित फिल्म ‘महाराज’ का डायरेक्शन कर चुके हैं। फिल्म में सनी देओल के साथ बेहतरीन एक्टर अक्षय खन्ना भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

काले कोट में फिर दिखेंगे सनी देओल

फिल्म ‘इक्का’ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें दर्शकों को सनी देओल एक वकील के किरदार में नजर आएंगे। साल 1993 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दामिनी’ में उनके वकील के रोल को आज भी लोग याद करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

रग्बी में छाए राहुल बोस! हैदराबाद हीरोज की जीत से गदगद हुए चिरंजीवी, बांधे तारीफों के पुल

Hera Pheri 3 Movie Update: ‘हेरा फेरी 3’ को लगा एक और बड़ा झटका! प्रियदर्शन के बाहर होने से बढ़ीं टेंशन

Awarapan 2 Teaser Out: ‘मौत ने मुझे छुआ, पर अपनाया नहीं’, ‘आवारापन 2’ के टीजर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Lock Upp 2 Day : टास्क के दौरान सुनीता आहूजा को लगी चोट, पहले ही दिन ‘लॉक अप 2’ में मचा बवाल

करीब 33 साल के एक लंबे गैप के बाद सनी देओल एक बार फिर से स्क्रीन पर काला कोट पहने हुए दिखाई देंगे। सनी देओल के फैंस के लिए उन्हें इस पुराने और बेहद पॉपुलर अंदाज में देखना एक बेहद खास अनुभव होने वाला है।

मर्डर मिस्ट्री में उलझी ‘इक्का’ की कहानी

फिल्म ‘इक्का’ की कहानी एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसमें एक्टर अक्षय खन्ना ने शौर्यमान गौर नाम के एक अमीर बिजनेसमैन के बेटे का रोल अदा किया है, जिस पर एक लड़की की हत्या का गंभीर आरोप है। वह खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए शहर के सबसे नामी और बेहतरीन वकील अर्जुन मेहरा यानी सनी देओल को अपने केस के लिए चुनता है।

ये भी पढ़ें: रग्बी में छाए राहुल बोस! हैदराबाद हीरोज की जीत से गदगद हुए चिरंजीवी, बांधे तारीफों के पुल

फिल्म ‘इक्का’ में शौर्यमान यानी अक्षय खन्ना हर हाल में अदालत से बरी होना चाहता है, लेकिन पूरी दुनिया को लगता है कि असली कातिल वही है। फिल्म ‘इक्का’ के इस दिलचस्प ट्रेलर में अभिनेता सनी देओल और अक्षय खन्ना के बीच कई बेहद दमदार और सस्पेंस से भरे सीन देखने को मिल रहे हैं।

अक्षय कुमार और सनी देओल के अलावा फिल्म में दीया मिर्जा और टिलोटमा शोमे जैसी बेहतरीन अभिनेत्रियां भी अहम किरदारों में दिखाई देंगी। यह सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर फिल्म आने वाली 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। अब देखना यह है कि दर्शक इस अनोखी कोर्टरूम लड़ाई को कितना पसंद करते हैं।

Ikka trailer out sunny deol roars akshaye khanna steals the show in netflix

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 08:29 PM

Topics:  

  • Akshay Khanna
  • Entertainment News
  • New OTT Release
  • Sunny Deol

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.