‘पुष्पा’ में ‘ऊ अंतवा’ के बाद, सामंथा रुथ प्रभु जल्द विजय देवरकोंडा की ‘लाइगर’ में करेंगी डांस नंबर
- Written By: उज्वला धारपवार
मुंबई: साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपनी पर्सनल लाइफ के अलावा अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है। हाल ही में रिलीज अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़’ (Pushpa: The Rise) में डांस नंबर करती दिखाई दी थी। सामंथा ने ‘ऊ अंतावा’ में सिजलिंग डांस मूव्स करते हुए दर्शकों को दीवाना बनाया था। ‘पुष्पा’ फिल्म रिलीज हुए 25 दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद अभिनेत्री का डांस नंबर सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है। इसी बीच अब सामंथा रुथ प्रभु को लेकर एक और बड़ी खबर सामने या रही है।
‘ऊ अंतावा’ गाने पर जबरदस्त डांस नंबर करने के बाद अब सामंथा रुथ प्रभु साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की ‘लाइगर’ (Liger) में एक डांस नंबर करने की बात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, ‘लाइगर’ मेकर्स ने सामंथा को डांस नंबर के लिए अप्रोच किया है। साथ ही दोनों के बीच इस विषय में बात हो रही है। ‘लाइगर’ के जरिए विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने जा रहे है। इस फिल्म में अभिनेता, अदाकारा अनन्या पांडे (Ananya Panday) के अपोजिट दिखाई देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
अल्लू अर्जुन को नामपल्ली कोर्ट का समन, संध्या थिएटर भगदड़ मामले में 22 जून को होना होगा पेश
Raaka Release Date: अल्लू अर्जुन की ‘राका’ की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
Leather Trouser In Fashion: ब्लैक लेदर ट्राउजर में समंथा का 10/10 मॉडर्न लुक, जानें कैसे करें इसे रीक्रिएट
Seerat Kapoor ने ‘अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी’ कमेंट पर दिया करारा जवाब, बोलीं- महिलाओं का सम्मान करना सीखो
खैर, सामंथा की बात करें तो, अभिनेत्री ने एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी साइन किया है और वह अपनी आने वाली फिल्म में एक उभयलिंगी किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म का नाम ‘अरेंजमेंट ऑफ लव’ है और इसे भारतीय लेखक तिमेरी एन. मुरारी ने लिखा है।
