एक्टर नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे आदित्य रॉय कपूर, 13 साल छोटी अनन्या पांडे संग रहा रिश्ता
Aditya Roy Kapur birthday: आदित्य रॉय कपूर 16 नवंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। शुरूआती दिनों में वे क्रिकेटर बनना चाहते थे और कोचिंग भी ली थी, लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म की राह चुनी।
- Written By: सोनाली झा
एक्टर नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे आदित्य रॉय कपूर
Aditya Roy Kapur birthday Special Story: बॉलीवुड के हॉट और हैंडसम हीरो आदित्य रॉय कपूर 16 नवंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। आदित्य की पर्सनल लाइफ और फिल्मों को लेकर हमेशा सुर्खियां रही हैं, जबकि उनकी एक्टिंग पर चर्चा अपेक्षाकृत कम रही है। आदित्य का जन्म 16 नवंबर 1985 को मुंबई में हुआ था। उनकी पढ़ाई जी.डी. सोमानी मेमोरियल स्कूल से हुई।
शुरुआती दिनों में आदित्य ने क्रिकेट में करियर बनाने का सोचा था और उन्होंने क्रिकेट कोचिंग भी ली थी। लेकिन बाद में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहकर फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ओर रुख किया। आदित्य के परिवार में फिल्मी कनेक्शन भी रहा है। उनकी बहन हैं विद्या बालन की देवरानी, जबकि बड़े भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर एक प्रोड्यूसर और कुणाल रॉय कपूर अभिनेता हैं।
आदित्य रॉय कपूर का करियर
बॉलीवुड में आने से पहले आदित्य रॉय कपूर ने बतौर वीजे काम किया। उन्होंने यह काम चैनल वी इंडिया के लिए किया। इस दौरान उन्होंने कैमरे के सामने सहजता और प्रेजेंटेशन स्किल्स सीखीं, जो बाद में उनके एक्टिंग करियर में काम आई। आदित्य ने फिल्मों में 2009 में ‘लंदन ड्रीम्स’ से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और सलमान खान भी थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन इसने आदित्य को इंडस्ट्री में एक शुरुआत दी।
सम्बंधित ख़बरें
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
इस फिल्म से मिली आदित्य रॉय कपूर को पहचान
आदित्य को असली पहचान 2013 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी 2’ से मिली, जिसमें उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई। यह फिल्म हिट रही, लेकिन इसके बावजूद आदित्य स्टारडम के मुकाम तक नहीं पहुंच पाए। पर्सनल लाइफ की बात करें तो आदित्य का नाम रिया चक्रवर्ती और 13 साल छोटी अनन्या पांडे के साथ जुड़ा रहा। अनन्या संग उनका रिलेशन काफी चर्चा में रहा। दोनों को कई बार वकेशन्स और पब्लिक इवेंट्स में साथ देखा गया। हालांकि, जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।
आदित्य रॉय कपूर की पर्सनैलिटी
आदित्य रॉय कपूर की फिल्मों में अर्धसफलता और पर्सनल लाइफ की वजह से हमेशा मीडिया का ध्यान उनकी ओर रहा है। 40 की उम्र में भी आदित्य कुंवारे हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर फैंस में उत्सुकता बनी हुई है। आदित्य का सफर बताता है कि बॉलीवुड में स्टारडम सिर्फ हिट फिल्मों से नहीं, बल्कि पर्सनैलिटी, मेहनत और सही समय की समझ से आता है।
