Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘दुआ में याद रखना’ : इमोशनल अंदाज में नजर आए आदित्य नारायण

  • By navabharat
Updated On: Jan 22, 2022 | 11:51 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: सिंगर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) द्वारा गाया गाना ‘दुआ में याद रखना’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इसमें आदित्य नारायण के इमोशनल अंदाज को खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने के बोल हिमेश रेशमिया ने लिखे हैं। इस गाने का संगीत भी हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने दिया है। पिछले साल इसे यू-ट्यूब पर 14 मीलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था। अब सिंगर आदित्य नारायण ने फिर से इस म्यूजिक वीडियो कू एप पोस्ट किया जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं और अपना कमेंट दे रहे हैं।

Koo App
तुम थे हमारे अब ग़ैर हो गए सारे जज़्बात ज़ुबैर हो गए लेकिन तुम हमें भूल ना जाना दुआ में याद रखना #हिमेशरेशम्मिया #आदित्यनारायण #KooIndia #KooKiyaKya #Koo

सम्बंधित ख़बरें

आदित्य नारायण का खुलासा, बोले- कम उम्र में की थी लाखों की कमाई, आने लगा था घमंड

बचपन में स्टार, जवानी में विवादों का हिस्सा, ऐसी रही आदित्य नारायण की जर्नी

‘अब समय बदल गया…’, पापा की किसिंग कंट्रोवर्सी पर आदित्य नारायण ने तोड़ी चुप्पी

उदित नारायण ने किसिंग विवाद पर तोड़ी चुप्पी, खुद को बताया डिसेंट, बोले- ‘उस पर इतना ध्यान..

View attached media content

– Aditya Narayan Jha (@adityanarayanjha) 22 Jan 2022 

100 से ज्यादा गाने गाए

आदित्य ने बहुत छोटी सी उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। 1996 में फिल्म ‘मासूम’ में उन्होंने गाना गाया ‘छोटा बच्चा जान के हमको’ ये गाना इतना हिट हुआ कि उन्हें इसके लिए बचपन में ही अवॉर्ड मिला। बतौर चाइल्ड सिंगर आदित्य ने करीब 100 से ज्यादा गाने गाए। बड़े होने बाद भी उन्होंने अपना सफर जारी रखा, लेकिन उन्हें इतनी लोकप्रियता नहीं मिल पाई। 

होस्ट के रूप में मिली तारीफ

इसके बाद आदित्य ने टीवी शो होस्ट में हाथ आजमाया। आदित्य ने 2007 में ‘सारेगामापा’ शो होस्ट किया जिसकी काफी तारीफ हुई। इसक बाद तो उन्होंने एक के बाद एक कई सिंगिंग रियल्टी शोज होस्ट किए। उन्होंने हाल ही में शो ‘इंडियन आइडल 12’ को भी होस्ट किया। एक सिंगर से ज्यादा आदित्य को अब एक होस्ट के रूप में पहचाना जाता है। बतौर होस्ट उन्होंने ‘खतरा।।खतरा।।खतरा।।’, ‘किचन चैंपियन’, ‘एंटरटेनमेंट की रात’, ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’ जैसे शो भी होस्ट किए हैं।

एक्टिंग में भी हाथ आजमाया

आदित्य ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। उन्हें पहली बार आमिर खान की फिल्म ‘अकेले हम अकेले तुम’ में देखा गया था। इसके बाद 2010 में उन्होंने ‘शापित’ फिल्म से बतौर हीरो डेब्यू किया। लेकिन ये फिल्म फ्लॉप हो गई। आदित्य इसके बाद फिल्मों में नहीं दिखाई दिए। उन्होंने साल 2019 में ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा लिया। अपने शानदार स्टंट के दम पर वो इस शो में वो पहले रनर अप रहे।

श्वेता को बनाया जीवनसाथी

सिंगर आदित्य अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल के साथ शादी की है. आदित्य ने श्वेता के साथ 12 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी की थी। इनकी शादी कोरोना काल को देखते हुए कम लोगों के बीच ही हुई थी।

Aditya narayan emotional song dua me yaad rakhna

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2022 | 11:51 PM

Topics:  

  • Aditya Narayan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.