एक्ट्रेस अदा शर्मा की शादी को लेकर संत ने की बड़ी भविष्यवाणी! बताई ‘दूल्हे’ की पहचान
Adah Sharma Wedding Prediction: एक्ट्रेस अदा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि एक संत ने उनकी शादी की भविष्यवाणी कर दी है, पर उन्होंने दूल्हे का नाम सीक्रेट रखा है।
- Written By: अनिल सिंह
एक्ट्रेस अदा शर्मा कब और किससे करेंगी शादी? संत ने बताया सीक्रेट, एक्ट्रेस ने कहा- शादी के दिन होगा खुलासा
Adah Sharma Wedding Secret: ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि एक संत ने न केवल उनकी शादी की भविष्यवाणी की है, बल्कि उन्हें यह भी बता दिया है कि वह किससे शादी करेंगी। हालांकि, अदा शर्मा ने ‘दूल्हे’ की पहचान को सीक्रेट रखा है।
अदा शर्मा, जिन्हें आखिरी बार विक्रम भट्ट निर्देशित फिल्म “तुमको मेरी कसम” में देखा गया था, फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने प्रशंसकों के लिए मनोरंजक और ज्ञानवर्धक वीडियो साझा करती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
संत ने बताया ‘ऊँचा नसीब’ और ‘लड़कों जैसा काम’
एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह हाथ में मंजीरा लिए भगवान विष्णु का भक्ति गीत गा रहे एक संत के साथ दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में संत अदा शर्मा की तारीफ़ करते हुए कहते हैं कि “आपका नसीब बहुत ऊंचा है, आप कभी किसी को बुरा नहीं कहतीं और न ही सुनती हैं, आपके मन में किसी तरह की बुराई नहीं है।” संत ने आगे कहा कि “आप लड़की हो लेकिन लड़कों जैसा काम करती हो, आपके मन में कभी शादी का विचार नहीं आया। आप किसी लड़के की तरह अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहती हैं।”
ये भी पढ़ें- सोमी अली को सलमान खान ने दी धमकी, भाईजान पर एक्स गर्लफ्रेंड का नया आरोप
अदा ने बताया- दूल्हे का नाम शादी के दिन होगा शेयर
संत की भविष्यवाणी को साझा करते हुए अदा शर्मा ने लिखा, “मेरी शादी कब और किससे होगी, इन्होंने मुझे बताया, लेकिन मैं बताऊंगी नहीं। किस से शादी करूंगी वो पार्ट मैंने कट कर दिया, शादी के दिन शेयर करूंगी।” इस रहस्योद्घाटन के बाद अदा के फैंस उनसे उस शख्स का नाम बताने की गुज़ारिश कर रहे हैं।
प्यार और पार्टनर को लेकर अदा शर्मा का दृष्टिकोण हमेशा से ही अनोखा रहा है। उन्होंने पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके लिए प्यार, सस्पेंस और थ्रिलर की तरह है, और उन्हें प्यार के नाम पर हॉरर सीन नज़र आते हैं। उन्होंने कहा था कि वह प्यार को लेकर किसी तरह के सपने नहीं संजोती हैं, क्योंकि उनके अनुसार, प्यार तब होता है जब आप इसकी उम्मीद छोड़ देते हैं।
‘द केरल स्टोरी’ रही करियर का मील का पत्थर
अदा शर्मा के करियर में ‘द केरल स्टोरी‘ मील का पत्थर साबित हुई, जहाँ उनके किरदार को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा खूब सराहा गया। विवादों के बावजूद, इस फिल्म की सफलता ने कई रिकॉर्ड तोड़े। फिलहाल, अदा शर्मा अपनी शादी की खबर को लेकर मिस्ट्री बनाए हुए हैं, जिसका खुलासा अब उनके फैंस को शादी के दिन का इंतज़ार करने पर मजबूर कर रहा है।
