अदा शर्मा की मराठी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री, ‘गजरा’ के खौफनाक पोस्टर ने बढ़ाई दर्शकों की बेचैनी
Gajra First Look: अदा शर्मा मराठी सिनेमा में फिल्म ‘गजरा’ से डेब्यू करने जा रही हैं। सच्ची घटना पर आधारित इस थ्रिलर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है, जिसमें अदा का खौफनाक अवतार देखने को मिला।
- Written By: सोनाली झा
अदा शर्मा की ‘गजरा’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Adah Sharma Gajra First Look: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ से देशभर में सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। अदा अपनी पहली मराठी फिल्म ‘गजरा’ के जरिए दर्शकों के सामने एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगी। फिल्म का पहला पोस्टर जारी होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और फैंस इसके बारे में जानने के लिए उत्साहित हैं।
फिल्म ‘गजरा’ के फर्स्ट लुक पोस्टर में अदा शर्मा का ऐसा रूप देखने को मिला है, जिसने दर्शकों को चौंका दिया है। पोस्टर में उनका चेहरा खून से सना हुआ नजर आता है, जबकि आंखों में गुस्सा और रहस्य का मिश्रण साफ दिखाई देता है। माथे पर बड़ी बिंदी और पारंपरिक महाराष्ट्रीयन नथ उनके लुक को और प्रभावशाली बनाती है। पोस्टर देखकर यह साफ संकेत मिलता है कि फिल्म किसी गंभीर और रहस्यमयी विषय पर आधारित होगी।
सच्ची घटना पर आधारित है कहानी
मेकर्स के अनुसार ‘गजरा’ सिर्फ एक मनोरंजक फिल्म नहीं, बल्कि समाज के एक संवेदनशील और चौंकाने वाले मुद्दे को सामने लाने वाली कहानी है। फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है और इसका उद्देश्य दर्शकों को सोचने पर मजबूर करना है। फिल्म का निर्देशन श्रेयस जाधव कर रहे हैं, जो मराठी इंडस्ट्री में अपने अलग अंदाज और प्रयोगात्मक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वहीं फिल्म का निर्माण अमोल बोरकर कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
18 महीनों से अलग रह रहे हैं अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा, टूटने की कगार पर शादी? जानें क्या है सच्चाई
गटर जनरेशन के बाद अब पाकिस्तानी दूल्हे पर घिरीं कंगना रनौत, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
Lock Upp 2 Finale: 1 करोड़ रुपये और चमचमाती ट्रॉफी किसके नाम, लॉकअप 2 के फिनाले से पहले विनर को लेकर बड़ा दावा
भाई सोहेल को दी सलमान खान ने नई शुरुआत की सलाह, बोले- अब जिंदगी में आगे बढ़ो और डेट करो
क्यों चुनी गईं अदा शर्मा
निर्देशक श्रेयस जाधव का मानना है कि इस किरदार के लिए ऐसे चेहरे की जरूरत थी जो एक तरफ मासूमियत दिखा सके और दूसरी तरफ डर पैदा कर सके। उनके अनुसार अदा शर्मा इस भूमिका के लिए सबसे उपयुक्त कलाकार थीं। उन्होंने कहा कि पोस्टर में दिखाई गई झलक फिल्म की कहानी का सिर्फ एक छोटा हिस्सा है। पूरी फिल्म में दर्शकों को अदा का ऐसा अभिनय देखने को मिलेगा, जो उनके अब तक के करियर से बिल्कुल अलग होगा।
2027 में रिलीज होगी फिल्म
हालांकि फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ‘गजरा’ साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सच्ची घटना पर आधारित कहानी, रहस्य और थ्रिल से भरपूर कथानक और अदा शर्मा का नया अवतार इस फिल्म को मराठी सिनेमा की फिल्मों में शामिल कर रहा है। फिलहाल फैंस को फिल्म के टीजर और रिलीज डेट के ऐलान का इंतजार है।
