-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Actress Parveen Babi Accused Former Us President Bill Clinton Her Death Was Very Painful
अमेरिकी राष्ट्रपति रहे बिल क्लिंटन पर आरोप लगा चुकी हैं ये एक्ट्रेस, बहुत दर्दनाक हुई थी मौत
- Written By: अदिति भंडारी
परवीन बाबी 70 और 80 के दशक की एक्ट्रेस थीं जिनकी खूबसूरती की चर्चा आज भी की जाती है। जब उन्होंने सफलता की बुलंदियों को छुआ, तब से उनका निजी जीवन समस्याओं से घिर गया। जिसके चलते उन्हें मानसिक समस्या का सामना करना पड़ा।

अमेरिकी राष्ट्रपति रहे बिल क्लिंटन पर आरोप लगा चुकी हैं ये एक्ट्रेस, बहुत दर्दनाक हुई थी मौत (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बाबी 70 और 80 के दशक की सबसे खूबसूरत और बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक थी। ये हिंदी सिनेमा की वह शख्सियत थीं, जिन्होंने ग्लैमर और अदायगी से दर्शकों के दिलों पर राज किया। लेकिन उनकी जिंदगी चकाचौंध भरी फिल्मों से परे दर्द, मानसिक संघर्ष और कई अनसुलझे रहस्यों से भरी हुई थी।
एक्ट्रेस का जन्म 4 अप्रैल 1949 को जूनागढ़ के एक शाही परिवार में हुआ था। परवीन का ताल्लुक नवाबों के खानदान से था। उनके पूर्वज पश्तून थे, जिन्होंने मुगल बादशाह हुमायूं के दरबार में काम किया। परवीन का बचपन ऐतिहासिक कहानियों और घर के आसपास की रहस्यमयी इमारतों से घिरा हुआ था। कबीर बेदी ने अपनी किताब में जिक्र किया है कि परवीन को बचपन में इमारतों में आत्माएं नजर आती थीं। उनकी मां ने महेश भट्ट से कहा था कि परवीन के पिता को भी ऐसी समस्याएं थीं, जिससे उनके मानसिक संघर्ष को लेकर जेनेटिक सवाल उठते हैं।
यहां देखे फोटो-
सम्बंधित ख़बरें
सफलता, रिश्तों और बीमारी के बीच उलझी जिंदगी, जानें कैसे अकेलेपन में खत्म हुई परवीन बॉबी की दर्दभरी कहानी
Epstein Case में बिल क्लिंटन की गवाही… अमेरिकी इतिहास में पहली बार पूर्व राष्ट्रपति से पूछताछ
‘मैं एपस्टीन से कभी नहीं मिली’… हिलेरी क्लिंटन का बड़ा दावा, डोनाल्ड ट्रंप की गवाही की रखी मांग
Kabir Bedi Career: लाहौर में जन्म, मुंबई में संघर्ष और यूरोप में सुपरस्टारडम, जानें कबीर बेदी की कहानी
महेश भट्ट और परवीर बाबी (सौ. सोशल मीडिया)
एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1973 में फिल्म चरित्र से की थी। परवीन ने जल्द ही दीवार, अमर अकबर एंथनी, नमक हलाल और शान जैसी फिल्मों से शोहरत की बुलंदियां छू लीं। वह हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी अभिनेत्री बनीं, जो टाइम मैगजीन के कवर पर नजर आईं। उनकी बोल्ड इमेज और वेस्टर्न अंदाज ने उन्हें सिनेमा का ग्लैमरस आइकन बना दिया।
एक्ट्रेस ने सफलता की बुलंदियों के तो छू लिया लेकिन यहां पहुंचने के साथ ही उनका जीवन मानसिक समस्याओं के कारण त्रासदी में बदलने लगा। परवीन को पैरानॉयड सिज़ोफ्रेनिया नामक बीमारी थी, जिसके कारण उन्हें भ्रम होता था कि लोग उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। वह अक्सर अमिताभ बच्चन, बिल क्लिंटन और प्रिंस चार्ल्स पर उन्हें नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप लगाती थीं। इस बीमारी के चलते उन्हें न्यूयॉर्क के एक मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में भी भर्ती कराया गया।
एक नजर डालें-
बिल क्लिंटन और परवीन बाबी (सौ. सोशल मीडिया)
परवीन का निजी जीवन भी उथल-पुथल से भरा रहा। उनके कई रिश्ते चर्चित रहे, जिनमें कबीर बेदी, महेश भट्ट और डैनी डेन्जोंगपा शामिल थे। कबीर बेदी ने अपनी किताब में उनके साथ अपने जटिल रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि परवीन उनके जीवन के खालीपन को भरने की कोशिश कर रही थीं।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
परवीन बाबी का जीवन जितना ग्लैमरस था, उतना ही रहस्यमयी और दर्दभरा भी। 20 जनवरी 2005 को उनकी मृत्यु हो गई, और उनके घर में उनका मृत शरीर तीन दिनों बाद मिला। उनकी कहानी एक ऐसी महिला की दास्तां है, जिसने अपनी प्रतिभा से सबकुछ जीता, लेकिन अपने दर्द और संघर्षों से जूझते हुए अकेली रह गई।
Actress parveen babi accused former us president bill clinton her death was very painful
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














