Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अभिनेत्री केपीएसी ललिता का निधन, 550 से ज्यादा मलयालम फिल्मों में कर चुकी हैं अभिनय

  • Written By: उज्वला धारपवार
Updated On: Feb 23, 2022 | 11:16 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मलयालम अभिनेत्री केपीएसी ललिता (KPAC Lalitha) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। अभिनेत्री को हाल ही में अस्वस्थता के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें वापस उनके बेटे निर्देशक-अभिनेता सिद्धार्थ (Siddharth)के घर कोच्चि लाया गया जहां मंगलवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके बाद आज यानी बुधवार को केपीएसी ललिता का  अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभिनेत्री के अचानक निधन से साउथ इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। कई सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए  केपीएसी ललिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

आपको बता दें, ललिता का जन्म 25 फरवरी, 1947 को अलाप्पुझा जिले के कायमकुलम के पास रामपुरम में हुआ था। उनका असली नाम माहेश्वरीम्मा था। उनके पिता के अनंतन नायर एक फोटोग्राफर थे और उनकी मां भार्गवी अम्मा थीं। कम उम्र में ही केपीएसी ललिता ने डांस सीखना शुरू किया था। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि केपीएसी ललिता ने अपने करियर की शुरुआत एक सिंगर के तौर पर की थी। उन्होंने ‘मूलधनम’ और ‘निंगल एन्ने कम्यूनिस्टाकी’ जैसे नाटकों के लिए गाया। इसके बाद अदाकारा ने ‘स्वयंवरम’, ‘अनुभवंगल पालीचकल’, ‘कुट्टुकुडुंबम’, ‘शरशय्या’ और ‘थुलाभरम’ नाटकों में अभिनय किया। तभी उनका नाम ‘ललिता’ पड़ा, जिसका नामकरण थोपिल भासी ने किया। 

 

सम्बंधित ख़बरें

Navya Nair: फूलों के गजरे पर 1.14 रुपए का जुर्माना! ऑस्ट्रेलिया के सख्त कानून का शिकार हुई एक्ट्रेस

‘गरिमा केवल महिलाओं ही नहीं, पुरुषों की भी होती है’, जानिए केरल हाई कोर्ट ने क्यों की ऐसी टिप्पणी

मीनू मुनीर कौन हैं, जिसने अपने 4 को-स्टार पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

साउथ इंडस्ट्री में अभिनेत्री ने  550 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अभिनय में अपने अच्छे योगदान के चलते उनके कई पुरस्कार भी मिले हैं। केपीएसी ललिता को चार राज्य पुरस्कार के अलावा दो बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री  का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है। ललिता ने उदय स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘कूटुकुडुंबम’ से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी।                                                                                                                                   

Actress kpac lalita passes away has acted in more than 550 malayalam films

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2022 | 11:16 AM

Topics:  

  • Malayalam actress

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.