ब्लैक साड़ी में चारु पर फिदा हुए एक्स हसबैंड राजीव सेन, फोटोज ने बढ़ाए फैंस के दिलों की धड़कनें

Charu Asopa in Black Saree: राजीव सेन और एक्ट्रेस चारु असोपा 2023 में तलाक के बाद अलग हो चुके थे, लेकिन अब दोनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। चारु की नई फोटोज ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
ब्लैक साड़ी में चारु पर फिदा हुए एक्स हसबैंड राजीव सेन, फोटोज ने बढ़ाए फैंस के दिलों की धड़कनें
ब्लैक साड़ी में चारु पर फिदा हुए एक्स हसबैंड राजीव सेन
Published on: 
Updated on: 

Ex-husband Rajiv Sen fell in love with Charu Asopa: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा एक बार फिर चर्चा में हैं। 2023 में तलाक लेकर अलग हो चुके इस कपल की नई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों साथ में रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को देखकर फैंस कयास लगाने लगे हैं कि शायद दोनों का रिश्ता फिर से पटरी पर लौट आया है।

चारु असोपा और राजीव सेन की शादी शुरू से ही विवादों में रही। तलाक के बाद चारु असोपा बीकानेर शिफ्ट हो गईं। चारु असोपा ने कहा था कि बेटी की परवरिश में उन्हें राजीव से खास सहयोग नहीं मिल रहा, इसलिए उन्होंने अपने होमटाउन में नया घर लिया और बिजनेस भी शुरू किया। इसके बाद चारु और राजीव ने कई बार मीडिया और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।

फिर दिखी नजदीकियां

हाल ही में राजीव सेन और उनकी मां बीकानेर पहुंचे, जहां वे चारु और उनकी बेटी से मिले। इस दौरान जो फोटोज सामने आईं, उनमें चारु ब्लैक ऑर्गेंजा साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं। खास बात यह रही कि राजीव सेन ने खुलेआम चारु असोपा की तारीफ की और उनके लुक को सराहा। राजीव के व्लॉग में भी दोनों का बॉन्ड साफ दिखाई दिया। फैमिली डिनर के दौरान चारु और राजीव एक-दूसरे के साथ खुशमिज़ाज अंदाज में नजर आए। चारु ने जो फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, उनमें दोनों हाथ थामे हैप्पी कपल की तरह दिख रहे हैं।

फैंस की दुआएं

इन वायरल फोटोज पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि अगर दोनों दोबारा साथ आ जाएं तो यह उनकी बेटी के लिए भी बेहतर होगा। वहीं, कुछ लोग इसे सिर्फ एक फ्रेंडली मुलाकात बता रहे हैं। फिलहाल, चारु असोपा और राजीव सेन ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन इन फोटोज ने एक बार फिर से फैंस को उम्मीद जगा दी है कि शायद दोनों फिर से एक हो सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com