Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मनमोहन सिंह को सोनू सूद ने किया याद, कहा- ‘देश को पूर्व पीएम जैसे नेताओं की जरूरत, हमें उन पर गर्व है’

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का गुरुवार शाम 92 साल की उम्र में निधन हो गया। इसी बीच अभिनेता सोनू सूद ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया। साथ ही कहा कि देश को पूर्व पीएम जैसे नेताओं की जरूरत है।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Dec 29, 2024 | 02:53 PM

मनमोहन सिंह को सोनू सूद ने किया याद(फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का गुरुवार शाम को 92 साल की उम्र में संबंधी बीमारियों के कारण दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उनके निधन पर राजनीतिक नेताओं से लेकर बॉलीवुड के अभिनेताओं ने भी मनमोहन सिंह के जाने का दुख जताया है। वहीं बीते  शनिवार दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें एक ‘दूरदर्शी’ नेता बताया, जिन्होंने भारत को गौरवान्वित किया।

दरअसल, पूर्व पीएम वर्ष 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। वहीं सोनू सूद ने पूर्व भारतीय पीएम के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि “डॉ मनमोहन सिंह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिनकी वजह से देश में कई बड़े बदलाव हुए… देश का हर व्यक्ति आज उन्हें याद कर रहा है। आने वाली पीढ़ी भी उनका शुक्रिया अदा करेगी और उम्मीद करेगी कि ऐसे और नेता राजनीति में आएं ताकि देश का भला हो… हमें उन पर गर्व है।”

साथ ही उन्होंने आगे कहा कि वो जहां भी हैं, वो हमेशा खुश रहें उनको दिल से सलाम है। बता दें, सोनू सूद के साथ-साथ कई अन्य हस्तियों ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दूरदर्शी नेता बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

बीते शनिवार पूर्व पीएम किया गया अंतिम संस्कार
आपको बता दें, मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ था। अर्थशास्त्री होने के अलावा मनमोहन सिंह ने 1982-1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में भी काम किया। वे 2004-2014 तक अपने कार्यकाल के साथ भारत के 13वें प्रधानमंत्री थे। उन्होंने 1991 से 1996 के बीच पांच साल भारत के वित्त मंत्री के रूप में बिताए और आर्थिक सुधारों की एक व्यापक नीति की शुरुआत करने में उनकी भूमिका को दुनिया भर में मान्यता प्राप्त है। भारत में उन वर्षों के लोकप्रिय दृष्टिकोण में, वह अवधि सिंह के व्यक्तित्व के साथ अभिन्न रूप से जुड़ी हुई है। उनका अंतिम संस्कार बीते शनिवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी के निगमबोध घाट पर किया गया।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें 
इस बीच अगर सोनू सूद अगली फिल्म की बात करें, तो वह जल्द ही ‘फतेह’ में दिखाई देंगे, जो उनके निर्देशन की भी पहली फिल्म है। शक्ति सागर प्रोडक्शंस और ज़ी स्टूडियो द्वारा निर्मित, ‘फतेह’ में सोनू सूद जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे।

Actor sonu sood pays tribute to former pm manmohan singh after his demise

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 29, 2024 | 02:53 PM

Topics:  

  • Manmohan Singh
  • Sonu Sood

सम्बंधित ख़बरें

1

‘अगर रखना है कदम तो आगे रख…’, सोनू सूद के मोटिवेशनल वीडियो ने फैंस को किया इमोशनल

2

Punjab Flood: सोनू सूद ने फिर की बाढ़ पीड़ितों की मदद, सहायता जारी रखने की अपील

3

कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को बताया ‘21वीं सदी के भारत का निर्माता’, जयंती पर पीएम मोदी ने भी किया याद

4

ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस में सोनू सूद से पूछताछ, पहले युवराज-रैना-धवन भी हो चुके हैं तलब

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.