विधायक की कुर्सी गई तो सब्जी खरीदने निकल पड़े!’ पंकज झा का वीडियो हुआ वायरल
Panchayat Actor Pankaj Jha Buying Vegetables: वेब सीरीज 'पंचायत' में विधायक का रोल निभाने वाले एक्टर पंकज झा की सड़क किनारे सब्जी खरीदते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
- Written By: यति सिंह
पंकज झा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Actor Pankaj Jha Viral Video: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने वाली फेमस वेब सीरीज ‘पंचायत’ के अब तक आए सभी सीजन को फैंस ने खूब सराहा है। इस सीरीज के हर एक किरदार ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। इसी बीच सीरीज में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सुर्खियां बटोरने वाले एक्टर की हाल ही में एक तस्वीर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और इस तस्वीर पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
‘पंचायत’ वेब सीरीज में विधायक चंद्रकिशोर सिंह का दमदार और कड़क किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज झा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नई तस्वीर शेयर की है। इस लेटेस्ट तस्वीर में वह बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।
पंकज झा को देखकर पहचानना भी मुश्किल हो रहा है कि यह वही पर्दे के रौबदार विधायक जी हैं। इस फोटो के सामने आते ही यह तेजी से अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखी और शेयर की जाने लगी है।
जमीन पर बैठ सब्जियां चुनते दिखे पंकज झा
पंकज झा की इस वायरल हो रही तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि पंकज झा एक आम इंसान की तरह सड़क किनारे जमीन पर बैठे हुए हैं। उनके सामने टोकरियों में टमाटर, खीरा और लौकी जैसी कई ताजी सब्जियां रखी हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
वह बेहद ध्यान से इन सब्जियों को खुद अपने हाथों से चुनते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता पंकज झा ने इस दिलचस्प पोस्ट के साथ कोई भी विवरण या कैप्शन नहीं लिखा है, जिससे यह साफ नहीं हो पाया है कि यह तस्वीर किस जगह की है और कब खींची गई है।
ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh Concert: दिलजीत दोसांझ के शो में हंगामा, प्रो-खालिस्तान प्रदर्शनकारी की हरकत कैमरे में कैद
वेब सीरीज में निगेटिव रोल से भी सभी के दिल में बनाई जगह
बिहार के रहने वाले पंकज झा की रीयल लाइफ काफी संघर्षों से भरा रहा है। उन्होंने मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाने से पहले एक लंबे समय तक थिएटर में काम किया और कड़ी मेहनत की। और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रहे हैं।
पंकज झा ने भले ही ‘पंचायत सीरीज’ में एक नेगेटिव रोल निभाया हो, लेकिन उनके देसी अंदाज और डायलॉग डिलीवरी ने उन्हें जनता का पसंदीदा बना दिया। अब दर्शकों को इस सीरीज के 5वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है, जिसके इस साल के अंत तक आने की उम्मीद जताई जा रही है।
