सब्सक्रिप्शन की टेंशन खत्म! OTT Lovers के लिए खुशखबरी, ओटीटी पर मुफ्त में स्ट्रीम हो रही हैं ये 5 फिल्में
Action Thriller Movies On OTT: आज के डिजिटल दौर में हर कोई अपनी पसंद की फिल्में और वेब सीरीज देखना चाहता है। अगर आप भी महंगे ओटीटी सब्सक्रिप्शन के झंझट से छुट्टी पाना चाहते हैं, तो हम आपको साउथ सिनेमा की ऐसी 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें एमएक्स प्लेयर पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं।
- Written By: यति सिंह
सबसे पहले बात करेंगे साउथ सिनेमा के थलाइवा यानी सुपरस्टार रजनीकांत की। साल 2023 में एक्शन-ड्रामा 'जेलर' फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, इस बेहतरीन और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन से भरपूर सिनेमा को देखने के लिए आप एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में देख सकते है।
लिस्ट में अगला नाम तेलुगु सिनेमा के प्रिंस महेश बाबू की फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' का है। यह एक बेहतरीन एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक्टर महेश बाबू के साथ अहम भूमिका में कीर्ति सुरेश नजर आई हैं।
Jana Nayagan Collection Day 17: ‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर फिर धमाका! 17वें दिन को आया जबरदस्त उछाल
परिसीमन पर आर-पार! सीएम विजय का केंद्र को कड़ा संदेश, बैठक से DMK ने बनाई दूरी, जानें क्या है पूरा विवाद
Toxic Trailer: यश के फैंस हुए दीवाने, बोले- इंडियन सिनेमा के सीईओ! जानें क्यों हो रही रणबीर कपूर से तुलना
Mahesh Babu Birthday: भगवान की तरह पूजे जाते हैं महेश बाबू, जानें क्यों बॉलीवुड में नहीं करना चाहते काम
साउथ सिनेमा के सबसे मंझे हुए कलाकारों में शुमार धनुष की फिल्म 'कैप्टन मिलर' भी इस लिस्टका एक मुख्य आकर्षण है। साल 2024 में रिलीज हुई यह एक पीरियड-एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसकी पृष्ठभूमि आजादी से पहले यानी 1930 के दशक के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
इसके अलावा तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की बहुचर्चित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'वरिसु' भी अब यहां उपलब्ध है। रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म पहले दूसरे सशुल्क प्लेटफॉर्म पर थी, लेकिन अब एक अमीर व्यापारिक घराने के पारिवारिक रिश्तों पर बनी है।
इसके साथ ही एक्शन-रोमांटिक फिल्म 'रंगबली' भी मनोरंजन का एक बेहतरीन विकल्प है। साल 2023 में आई इस फिल्म में नागा शौर्य और युक्ति थरेजा अहम रोल में हैं। पवन बासमसेट्टी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक ऐसे लापरवाह युवक की कहानी बताती है, जिसकी जिंदगी का कोई निश्चित उद्देश्य नहीं होता, लेकिन हालात उसे बदल देते हैं।
