मुंबई: ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ सीरियल में आदित्य का किरदार निभाने वाले अभिनेता से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही हैं। अभिनेता का बाइक एक्सीडेंट हो गया है, हम बार कर रहे है अभिनेता अजय नागरथ (Ajay Nagrath) की। अजय ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। ई-टाइम्स से बातचीत में अभिनेता ने कहा कि ‘मेरे एक्सीडेंट की खबरें बिल्कुल सही हैं। इससे मैं थोड़ा स्तब्ध हूं। मेरे साथ यह दुर्घटना कुछ दिनों पहले हुई थी लेकिन अभी भी मैं इससे उभर नहीं पाया हूं। मेरा ये एक्सीडेंट अंधेरी इलाके में हुआ था। इस दौरान मैं अपने बाइक से शूटिंग के लिए जा रहा था। दरअसल, हादसा उस वक्त हुआ जब पीछे से आ रही कार ने मेरी बाइक को टक्कर मारी। इस दुर्घटना के कारण मुझे काफी चोट आई थी। उसे निशान मेरे शरीर पर बने हुए है।’
अभिनेता ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि ‘दुर्घटना मेरी गलती के कारण हुई है। इसलिए मैं कार चालक को दोष नहीं देना चाहिए। सौभाग्य से मुझे भले ही चोट आई हो लेकिन कही भी फ्रैक्चर नहीं हुआ। एक्सीडेंट के बाद से मेरे शरीर में अभी भी दर्द है। दुर्घटना के समय मैं दाहिनी ओर गाड़ी चला रहा था। लेकिन गाड़ी चलाते समय अचानक मुझे याद आया कि मुझे बाएं मुड़ना चाहिए। उसी समय मेरे पीछे एक कार आ रही थी। इसके बाद कार ने मेरे बाइक को टक्कर मारा और मैं नीचे गिर गया। भगवान का शुक्र है कि मैंने हेलमेट पहना हुआ था। मैं बच गया। इस हादसे में मेरा हेलमेट भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।’
अजय नागरथ ने आगे कहा- ‘एक्सीडेंट के बाद मैं बाइक लेकर शूटिंग के सेट पर गया। मेरा जहां एक्सीडेंट हुआ था उसके कुछ दूर पर ही मेरे शूटिंग का सेट था। जब इस बात की जानकारी शो की निर्माता एकता कपूर को मिली तो उन्होंने मेरी सेहत के बारे में पूछा और उन्होंने मुझे सलाह दी कि अब बाइक छोड़ो, गाड़ी ले लो। मुझे अच्छा काम कर रहे हो तो गाड़ी लेने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
इस बीच, अजय नागरथ छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने अब तक कई सीरियल और फिल्मों में काम किया है। 2012 में, उन्होंने धारावाहिक ‘सीआईडी’ में पंकज की भूमिका निभाई। उनकी भूमिका बहुत लोकप्रिय थी। वर्तमान में वह धारावाहिक ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के दूसरे भाग में ‘आदित्य शेखावत’ की भूमिका निभा रहे हैं।