Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जब तक ईरान के किले…तेहरान में लंबी लड़ाई लड़ेगा US? ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट नें दिया बड़ा अपडेट

US-Iran War: अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ईरान युद्ध के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन हैं, और टैक्स बढ़ाने की संभावना से इनकार करते हुए युद्ध के खर्च के लिए अतिरिक्त धन मांगा।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Mar 23, 2026 | 09:00 AM

अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Scott Bessent US Iran War Funds: अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने हाल ही में  दिए अपने एक बयान में कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध के लिए अमेरिका के पास पर्याप्त वित्तीय संसाधन हैं और इसे जारी रखने में कोई आर्थिक समस्या नहीं होगी। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका में युद्ध के बढ़ते खर्च और महंगाई को लेकर चिंताएं सामने आ रही हैं।

हालांकि बेसेंट का बयान ट्रंप प्रशासन का उस योजना से अलग है जिसमें वो  रक्षा खर्च के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर की अतिरिक्त धनराशि मांगने की प्लानिंग कर रहे हैं। जो यह दर्शाता है कि ईरान के खिलाफ युद्ध अभी जल्दी समाप्त होने वाला नहीं है।

युद्ध के कारण टैक्स में वृद्धि नहीं

NBC न्यूज के ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम में बोलते हुए स्कॉट बेसेंट ने यह आश्वासन देने की कोशिश की कि युद्ध के कारण टैक्स में कोई वृद्धि नहीं होगी। उन्होंने कहा, “हमारे पास इस युद्ध को जारी रखने के लिए पर्याप्त धन है,” और यह भी स्पष्ट किया कि अतिरिक्त फंडिंग का अनुरोध युद्ध अभियान के आवश्यक खर्च के लिए नहीं, बल्कि सैन्य बलों की तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए है। उन्होंने यह भी कहा कि यह वित्तीय मांग पूरक है, न कि युद्ध की मुख्य आवश्यकताओं के लिए।

सम्बंधित ख़बरें

रसोई गैस को लेकर बड़ा फैसला, अब 14.2 किलो के सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ 10 किलो गैस! कीमत पर भी आया बड़ा अपडेट

शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1281 अंक टूटा, रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर

होर्मुज से गुजरना है तो…देना होगा 18 करोड़, US की धमकी के बाद ईरान का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे ट्रंप?

अमेरिका में गृहयुद्ध! मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ट्रंप का बयान, इन्हें बताया ईरान के बाद अपना सबसे बड़ा दुश्मन

बेसेंट ने इस बात से भी इनकार किया कि युद्ध के खर्च के लिए टैक्स बढ़ाए जाएंगे, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस अतिरिक्त खर्च को पूरा करने के लिए वित्तीय संसाधन कहां से आएंगे। इस प्रस्तावित फंडिंग अनुरोध का पहले ही विरोध किया जा चुका है।

ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का बचाव

बेसेंट ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का बचाव करते हुए कहा कि कभी-कभी तनाव को कम करने के लिए तनाव बढ़ाना जरूरी होता है। उन्होंने ट्रंप प्रशासन की सख्त भाषा का समर्थन किया और कहा कि ईरानी केवल उसी भाषा को समझते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को यह धमकी दी थी कि अगर ईरान ने 48 घंटे के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोला, तो अमेरिका उसके पावर प्लांट्स पर हमला कर उन्हें नष्ट कर देगा। 

यह भी पढ़ें- आधी रात को ईरान ने इजरायल पर बोला हमला…यरुशलम और वेस्ट बैंक पर दागी ‘क्लस्टर’ मिसाइल, मचा हड़कंप

ईरान युद्ध के शुरुआती चरणों में ही अरबों डॉलर खर्च हो चुके हैं और इस संघर्ष का वैश्विक आर्थिक प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। विशेष रूप से, होर्मुज संकट के कारण तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिसका सीधा असर अमेरिकी नागरिकों पर पड़ रहा है। इससे ट्रंप प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है।

💡

Frequently Asked Questions

  • Que: ईरान युद्ध के लिए अमेरिका के पास पर्याप्त धन क्यों है?

    Ans: स्कॉट बेसेंट के अनुसार, अमेरिकी सरकार के पास ईरान युद्ध को जारी रखने के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन हैं। वे आश्वस्त करते हैं कि युद्ध के कारण टैक्स बढ़ाने की कोई योजना नहीं है और सेना की तत्परता सुनिश्चित की जाएगी।

  • Que: क्या अमेरिका ईरान युद्ध के खर्च के लिए टैक्स बढ़ाएगा?

    Ans: नहीं, स्कॉट बेसेंट ने इस संभावना से इनकार किया। उनका कहना था कि युद्ध के खर्च को पूरा करने के लिए टैक्स नहीं बढ़ेंगे, और अतिरिक्त फंडिंग का अनुरोध सिर्फ सेना की तैयारियों के लिए है।

  • Que: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य क्या है?

    Ans: बेसेंट ने कहा कि अमेरिकी सैन्य बलों का उद्देश्य स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की किलेबंदी को कमजोर करना है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक ईरानी किले पूरी तरह से नष्ट नहीं हो जाते।

Us treasury secretary warning iran fortifications demolition

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 23, 2026 | 09:00 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Latest News
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.