ACP Pradyuman की मौत, CID में खत्म हो रहा है शिवाजी साटम का किरदार!

ACP Pradyuman Will Die in CID Show: सीआईडी में एसीपी प्रद्युमन की मौत होने वाली है। ये खबर सुनकर दर्शक चौंक गए हैं। सोशल मीडिया पर मेकर्स से ऐसा ना करने की अपील की जा रही है।
ACP Pradyuman CID Show Shivaji Satam
सीआईडी से खत्म होगा शिवजी साटम का किरदार?
Published on: 
Updated on: 

ACP Pradyuman Will Die in CID Show: टीवी सीरियल सीआईडी एक बार फिर टीवी पर दर्शकों का दिल जीत रहा है। कुछ दिनों पहले ही इस सीरियल ने टीवी पर नए सीजन के साथ वापसी की है। इस टीवी सीरियल में दिग्गज कलाकार शिवाजी साटम एसीपी प्रद्युमन का रोल प्ले करते हैं। लेकिन खबर सामने आ रही है कि एसीपी प्रद्युमन की मौत होने वाली है। बारबोसा द्वारा किए जाने वाले बम विस्फोट में एसीपी प्रद्युमन की मौत हो जाएगी। सोशल मीडिया पर इस खबर को सुनने के बाद दर्शक हैरान रह गए हैं। उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा है कि मेकर्स आखिर एसीपी प्रद्युमन को क्यों हटना चाह रहे हैं, जबकि सीरियल में उनका अहम किरदार है।

इंडिया टुडे की खबर में दावा किया गया है कि आने वाले एपिसोड में बारबोसा यानी तिग्मांशु धूलिया सीआईडी की टीम को खत्म करने के लिए बम लगाएगा, बम धमाके में जहां सीआईडी टीम के बाकी सदस्य बच जाएंगे, वहीं एसीपी प्रद्युमन की मौत हो जाएगी। तिग्मांशु धूलिया 6 साल के बाद सीआईडी में वापस आए हैं और वह आई गैंग के कुख्यात बारबोसा के रोल में नजर आ रहे हैं।

टीवी सीरियल सीआईडी में इससे पहले भी कई किरदारों की मौत दिखाई गई है। हालांकि शो में उनकी वापसी भी दिलचस्प अंदाज में दिखाई जाती है। लेकिन इस बार सूत्रों का कहना यह है कि एसीपी प्रद्युमन की मौत के बाद उनकी वापसी नहीं होगी और यही कारण है कि दर्शकों के बीच बेचैनी देखने को मिल रही है। वह एसीपी प्रद्युमन की मौत होने वाली है इस खबर से हैरान नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर अब बहस चल रही है कि इस किरदार को खत्म नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि ये शो का अहम किरदार है लेकिन अब देखना ये होगा की आगे क्या होता है।