Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर ‘केदारनाथ’ के डायरेक्टर का नया खुलासा,कहा- ‘काफी परेशान थे एक्टर’

  • Written By: सुनीता पांडे
Updated On: Mar 05, 2024 | 02:33 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार साल से ऊपर हो चुके हैं, लेकिन अभी भी उनके बारे में रोज नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। फिल्म ‘केदारनाथ’ में सुशांत सिंह को डायरेक्ट कर चुके अभिषेक कपूर ने अब सुशांत को लेकर एक नया खुलासा किया है। अभिषेक कपूर के मुताबिक,’सुशांत काफी परेशान रहते थे। वो अलग-थलग रहते थे और अपने आपको काफी असहाय मानते थे।’

सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू के दौरान अभिषेक कपूर ने फिल्म ‘काई पो चे’ की शूटिंग का किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है जब हमने सुशांत सिंह राजपूत का ऑडिशन लिया था, तो उनका वजन बहुत ज्यादा था। मैंने उन्हें एक अमेरिकी एक्टर की फोटो दिखाई और कहा कि तुम्हें ऐसा दिखना है क्योंकि तुम फिल्म में एक क्रिकेटर हो।’ 

सम्बंधित ख़बरें

शिव भक्तों का इंतजार खत्म… इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, इस बार यात्रा में नया क्या?

ओरी ने सारा अली खान के करियर पर किया भद्दा कमेंट, अनफॉलो विवाद के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल

बद्रीनाथ-केदारनाथ में नहीं जा सकेंगे गैर हिंदू, कांग्रेस ने राज्यपाल का नाम लेकर सियासत तेज कर दी तेज

JEE में 7वीं रैंक पाने वाला लड़का कैसे बन गया बॉलीवुड का सुपरस्टार, जानें सुशांत सिंह राजपूत की कहानी

अभिषेक कपूर ने आगे बताया कहा, ‘सुशांत ने ज्यादा कुछ नहीं कहा। वह ज्यादा बात नहीं करते थे, लेकिन उन्होंने 3 महीने तक बहुत मेहनत की और खुद को फिट कर लिया था। वह क्रिकेट प्रैक्टिस और जिम ट्रेनिंग के लिए सुबह 6 बजे पहुंच जाते थे। फिर वह वैसा ही दिखने लगा जैसा मैं उसे फिल्म के लिए चाहता था।’

अभिषेक कपूर ने बताया कि, ‘केदारनाथ की शूटिंग के दौरान उन्हें ऐसा लग रहा था कि सुशांत काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। वह शारीरिक और मानसिक रूप से बिल्कुल भी फिट नहीं थे। वह अलग-थलग और असहाय महसूस कर रहे थे। बता दें कि 2018 में रिलीज हुई अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘केदारनाथ’ में मंसूर (सुशांत सिंह राजपूत) को हिंदू लड़की मंदाकिनी (सारा अली खान) से प्यार हो जाता है। यह फिल्म 2013 में केदारनाथ में आई भीषण बाढ़ पर आधारित थी।

साल 2020 में  सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की जांच अभी भी जारी है।

Abhishek kapoor revealed after years that sushant singh rajput was upset during the shooting of kedarnath

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 05, 2024 | 02:33 PM

Topics:  

  • Kedarnath
  • Sara Ali Khan
  • Sushant Singh Rajput

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.