‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Viral Video: केदारनाथ में मुस्लिम युवक के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल। धर्म के नाम पर दी गई धमकी, जानें क्या हैं चारधाम यात्रा में प्रवेश के नए नियम।
- Written By: सजल रघुवंशी
Kedarnath Video: केदारनाथ धाम से एक बेहद चिंताजनक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक मुस्लिम युवक के साथ उसके धर्म को लेकर बदसलूकी और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक को डराया-धमकाया जा रहा है और उस पर “बम फोड़ने” जैसे गंभीर और अपमानजनक आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने 2026 की चारधाम यात्रा के लिए गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर नए नियम जरूर बनाए हैं लेकिन यह पूर्ण प्रतिबंध नहीं है। नियमों के अनुसार, गैर-सनातनियों को मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए आस्था का शपथ पत्र देना अनिवार्य किया गया है। वीडियो में दिख रही घटना ने न केवल मानवीय गरिमा पर सवाल उठाए हैं बल्कि सनातन धर्म की समावेशी छवि को भी नुकसान पहुँचाया है। प्रशासन का कहना है कि नियमों का उल्लंघन होने पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, न कि किसी व्यक्ति को सरेराह बेइज्जत और प्रताड़ित किया जाना चाहिए।