Akshay Kumar Breaks Silence On Mahakal Chalo Song Controversy Says Nothing Wrong In It
Akshay Kumar: शिव मेरे पिता तो गले लगाने में गलत क्या, महाकाल चलो विवाद पर बोले अक्षय कुमार
Akshay Kumar On Mahakal Chalo Controversy: महाकाल चलो विवाद पर अब अक्षय कुमार ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि भगवान शिव को गले लगाना उनके लिए गलत नहीं है। आइए जानते हैं अक्षय ने क्या कुछ कहा है।
महाकाल चलो विवाद पर अब अक्षय कुमार ने चुप्पी तोड़ी है
Follow Us
Follow Us :
Mahakal Chalo Song Controversy: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म का गाना महाकाल चलो रिलीज होने के साथ ही विवादों में घिर गया था। एक पुजारी संघ ने गाने के दृश्य पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा गाना तो बहुत अच्छा है लेकिन इसे गलत तरीके से पेश किया गया है। वीडियो में अक्षय कुमार शिवलिंग से लिपटे हुए थे, वहीं शिवलिंग पर भस्म चढ़ाई जा रही थी। दोनों ही तरीका गलत बताया गया था। अब अब इस मामले में अक्षय कुमार ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि शिवलिंग को गले लगाने में उन्हें कोई गलती नजर नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म कन्नाप्पा के लिए प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बात करते हुए नजर आए। इस फिल्म के गीत महाकाल चलो में अक्षय कुमार नजर आए। अक्षय कुमार शिवलिंग को गले लगाए हुए थे। उस पर विवाद हुआ। विवाद के बाद अब अक्षय कुमार खुद इस मामले पर बात करते हुए नजर आए हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अक्षय कुमार ने बताया बचपन में मुझे मेरे माता-पिता ने बताया कि भगवान हमारे मां-बाप होते हैं, तो यदि हम अपने माता-पिता को गले लगाते हैं तो इसमें गलत क्या है? इसमें कुछ गलत नहीं है। अक्षय ने आगे कहा मेरी अगर शक्ति वहां से आती है तो मेरी भक्ति को अगर कोई गलत समझे तो इसमें मेरा कोई कसूर नहीं है।
अक्षय कुमार का गाना महाकाल चलो 19 फरवरी को रिलीज हुआ था। म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार की झलकी देखने को मिली। तो वहीं कोरियोग्राफर गणेश आचार्य भी बड़े दिनों के बाद किसी वीडियो में दिखाई दिए। इस गाने में सबसे दिलचस्प बात यह थी कि इस गाने में पलाश सेन की आवाज है, जो कभी इंडिपॉप का जाना पहचाना नाम हुआ करते थे। माएरी अलबम ने 90 के दशक में धूम मचाई थी। अक्षय कुमार के काम की अगर बात करें तो वह इस साल भूत बंगला नाम की फिल्म में भी नजर आएंगे। हाल ही में स्काई फोर्स नाम की उनकी फिल्म रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है।
Akshay kumar breaks silence on mahakal chalo song controversy says nothing wrong in it