Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अभिषेक बच्चन ने ‘आई वांट टू टॉक’ में अपनी जर्नी के बारे में किया खुलासा, बोले- 100 दिन की जिंदगी…

अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपनी फिल्म आई वांट टू टॉक के बारे में चर्चा की है। यह फिल्म एक इंसान की कहानी है जिसे यह बताया जाता है कि उसके पास सिर्फ 100 दिन हैं। ऐसे में फिल्म में अंत की अहमियत को गहराई से दिखाया गया है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Nov 15, 2024 | 04:54 PM

अभिषेक बच्चन ने 'आई वांट टू टॉक' में अपनी जर्नी के बारे में किया खुलासा

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: एक्टर अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ के बारे में चर्चा की है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के किरदार की गहरी इमोशनल जर्नी दिखाई जाएगी। यह फिल्म एक इंसान की कहानी है जिसे यह बताया जाता है कि उसके पास सिर्फ 100 दिन हैं। ऐसे में फिल्म में मौत, आत्म-चिंतन और अंत की अहमियत को गहराई से दिखाया गया है।

अभिषेक ने बताया कि फिल्म की कहानी ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर किया कि अगर किसी को बताया जाए कि उसके पास सिर्फ 100 दिन ही बचे हैं, तो वह क्या महसूस करेगा। उन्होंने कहा कि जब डॉक्टर आपको यह बताता है कि आपके पास सिर्फ 100 दिन हैं, तो इसे मानना और समझना आसान नहीं होता। एक बार जब आप इसे समझ लेते हैं, तो असली सवाल यह होता है। बचा हुआ समय मैं कैसे बिताऊं? क्या मुझे छोड़ देना चाहिए? क्या मुझे खत्म करना चाहिए?

ये भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ को कॉन्सर्ट से पहले तेलंगाना सरकार ने भेजा नोटिस

सम्बंधित ख़बरें

Birthday Special: एक्टर नहीं, बिजनेस प्रोफेशनल बनना चाहते थे अभिषेक बच्चन, बाद में बदला जिंदगी का रास्ता

बालकनी में हुआ था प्यार का इजहार, ऐसे शुरू हुई ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन की फेयरीटेल लव स्टोरी

अभिषेक बच्चन संग नजर आईं आरती सिंह, पति दीपक चौहान के साथ ‘किंग खान’ के को-स्टार से की मुलाकात

‘तलाक की अफवाह फैलाने वालों को तमाचा’, ऐश्वर्या-आराध्या संग न्यू ईयर मनाने निकले अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन ने यह भी बताया कि ऐसी स्थिति इंसान को यह सोचने पर मजबूर करती है कि उसके लिए सबसे ज़्यादा क्या मायने रखता है, जैसे रिश्तों को सुधारना, पैसों के मामलों को सुलझाना या जीवन के मकसद के बारे में सोचना। अभिषेक ने रात में जागते हुए आने वाले गहरे ख्यालों के बारे में बात की, जब इंसान अनजानी चीज़ों के बारे में सोचता है।

अभिषेक बच्चन ने कहा कि क्या मैं कल सुबह उठूंगा? क्या ये मेरी आखिरी रात है? मुझे अपनी आखिरी रात कैसे बितानी चाहिए? उन्हें किसी के आखिरी दिनों के बारे में सोचना दिलचस्प और इमोशनल दोनों लगा। उन्होंने कहा कि यह अच्छा लगता है कि आप एक फिल्म बना रहे हैं, जिसमें किसी के पास जीने के लिए सिर्फ़ 100 दिन हैं, लेकिन जब आप सच में इस बारे में सोचते हैं, तो यह एक बेहद गहरी सोच है।

शूजित सरकार द्वारा निर्देशित आई वांट टू टॉक एक दिल छूने वाली फिल्म है, जो समय के साथ जीने और रिश्तों को समझने की गहरी कहानी पेश करती है। यह फिल्म एक पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित है, जो 22 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में जॉनी लीवर और अहिल्या बामरू भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Abhishek bachchan revealed about his journey in i want to talk

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 15, 2024 | 04:54 PM

Topics:  

  • Abhishek Bachchan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.